विश्व लबाना सिख परिषद् (रजि.) सम्पादक गोपालसिहं लबाना को "लबाना भूषण अवार्ड" से सम्मानित करेगा :
सम्पादक गोपालसिहं लबाना
विश्व लबाना सिख परिषद् (रजि.) सम्पादक गोपालसिहं लबाना को "लबाना भूषण अवार्ड" से सम्मानित करेगा :
उल्हासनगर। लबान सिख समाज की अग्रणी समाज सेवी संस्था "विश्व लबाना सिख परिषद् " ने सम्पादक गोपालसिहं लबाना को " लबाना भूषण अवार्ड 2021" से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
17 अगस्त 2021 को गुरूद्वारा श्री गुरू तेगबहादुर साहिब, गांधी रोड, उल्हासनगर -5 में सन्त बाबा चान्दासिंह खेमानी की 13वीं वार्षिक वर्सी पर प्रात: श्री सुखमनी साहेब का पाठ किया गया उपरान्त गुरूबाणी शब्द कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें पंथ की प्रसिद्ध बीबी गुलशन कौर ने गुरूबाणी शब्द कीर्तन राही संगत को निहाल किया उपरान्त आन्नद साहेब का पाठ अरदास की गई है। हुकमनामा लेने के बाद विश्व लबाना सिख परिषद् के अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष भाई दर्शन सिंह चन्दासिंह खेमानी ने उक्त घोषणा करते हुए कहा कि आगामी 20 सितम्बर 2021 को सम्पादक गोपालसिहं लबाना को विश्व लबाना सिख परिषद् ने लबाना भूषण अवार्ड से सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया है, इसमें गुरू घर का सिरोपाऊ, सम्मान पत्र के साथ अवार्ड व 21 हजार की राशि प्रदान की जायेगी।
भाई दर्शनसिंह चन्दासिंह खेमानी ने कहा कि अजमेर निवासी भाई गोपाल सिंह लबाना ने सन्त बाबा सीतलसिंह साहिब (महू वालों ) के आर्शीवाद से 1990 में लबाना जागृति सन्देश समाचार पत्र का प्रकाशन आरम्भ कर समाचार पत्र के माध्यम से हमारे लबाना समाज को आपस में जोडा, समाज की हर दुख सुख की खबर को समाज तक पहूंचाया, समाज के लोगो के विचारों को प्रसारित कर समाज में संगठन की जोति प्रजलित की ।
🌹🙏
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आदरणीयजी धन्यवाद 🙏