संदेश

DAILY MARU PRAHAR लबाना जागृति सन्देश अजमेर लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कार सेवा से जोडने का उपराला करने की सोच : महन्त जी पहली बार अजमेर की संगत के दर्शन करने घर-घर जाऐगे

चित्र
  अजमेर में हिम्मत सिंह साहिब दरबार की बिल्डिंग के जीर्णोद्वार कार सेवा कार्य प्रगति पर संगत को कार  सेवा से जोडने का उपराला करने की सोच :  महन्त जी पहली बार  अजमेर की संगत के दर्शन करने  घर-घर जाऐगे       अजमेर, (जी.एस. लबाना)। झूलेलाल कालोनी अजमेर स्थित ढेरा गुरुद्वारा सन्त बाबा भाई हिम्मत सिंह दरबार की इमारत के जीर्णोद्वार कार सेवा का कार्य प्रगति है। गद्दीनशीन महन्त सन्त भाई सुखदेव सिंह जी की अगुवाई में समूह साध संगत के सहयोग से गुरुवार 3 अगस्त 2023 को  आरम्भ हो गया है।              दरबार साहिब में उपर छत पर प्रथम मंजिल पर जो हाल बना हुआ है उसकी चौडाई और लम्बाई  बढाई जा रही है, इसके लिये चौड़ाई बढ़ने  के लिये कमरे को तोड़ा जा रहा है (देखें चित्र क्रमांक 1) और लम्बाई बढाने के लिये  ओपन स्पेस  कवर किया जाएगा  (देखें चित्र क्रमांक 2),   प्रथम मंजिल की लम्बाई चौड़ाई बढ़ाने के बाद  गुरु महाराज का प्रकाश किया जाएगा,  वर्तमान में नीचे जिस स्थान पर  गुरु महा...

माता अमृत कौर स्वर्गवास: अन्तिम संस्कार कल गुरुवार 3 अगस्त 23 को

चित्र
 सरदार ज्वाला सिंह भुजाण को मातृ शोक:    माता अमृत कौर स्वर्गवास:  अन्तिम संस्कार कल गुरुवार 3 अगस्त 23 को अजमेर । रावण की बगीची, अजमेर निवासी स्वर्गवासी सरदार लाभ सिंह भुजाण की 96 वर्षीय धर्म पत्नि माता अमृत कौर का आज बुधवार  2 अगस्त 2023 को सायं लगभग 5 बजे स्वर्गवास हो गया। स्वर्गवासी के पार्थिव शरीर की अन्तिम शव यात्रा कल गुरुवार 3 अगस्त 2023 को प्रात 11-00 बजे इनके निवास  रावण की बगीची, अजमेर से आशा गंज, अजमेर  स्थित शमशान स्थल के  लिये रवाना होगी। 🙏🙏 शोकाकुल परिवार:-  सरदार ज्वाला सिंह लबाना,  स्व. सरदार चरणन सिंह लबाना, सरदार करतार सिंह लबाना,  सरदार अमर सिंह लबाना  (सभी पुत्र) सरदारनी मीरा कौर, सरदारनी संतोष कौर (पुत्रियां) एवं समस्त भुजाण (लबाना)  परिवार । सम्पर्क :  सरदार अमर सिंह लबाना मो. 9414550650 9414550650 9414006429 8955425808 🙏🙏  श्रद्धासुमन ⚘⚘  माता अमृत कौर के स्वर्गवास पर  ढेरा सन्त बाबा भाई हिम्मत सिंह साहब के महन्त सन्त भाई सुखदेव सिंह जी, सम्पादक गोपाल सिंह लबाना, गुरुद्वारा ...

लबाना समाज के लिये खुश खबर==========सरदार आसुसिंह लबाना ( सेठ पिची भाई) अन्य भाषा-भाषी विभाग गुजरात के प्रदेश संयोजक मनोनीत

चित्र
लबाना समाज के  लिये खुश खबर ========== सरदार आसुसिंह लबाना ( सेठ पिची भाई) अन्य  भाषा-भाषी विभाग गुजरात के प्रदेश संयोजक मनोनीत ========== ✍ जी.एस.लबाना @ 9414007822                 ===== नवसारी (बिलीमोरा - गुजरात)।  स्वजातीय  लबाना सिख समाज को गौरवान्वित   करने वाली खुश खबर सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी  ने समाज सेवी सरदार आसुसिंह गन्नुसिंह लबाना (पिची भाई) को गुजरात प्रदेश का अन्य भाषा-भाषी विभाग का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है।  समाज सेवी आसुसिंह लबाना नवसारी (बिलीमोरा-गुजरात) के रहने वाले हैं।          व्यापारिक तौर पर इनका नवसारी में राष्ट्रीय  नेशनल हाईवे पर ढाबा-होटल, आदि है। इनके मिलनसार और समाज सेवी स्वभाव के कारण सम्पूर्ण  लबाना समाज  ही नहीं पूरे  गुजरात राज्य में अपनी अच्छी पहचान और छवि रखते हैं।  तथा प्रचलित नाम  "सेठ पिची भाई" के नाम से ही जाने पहचाने जाते हैं।          समाज सेवा व आमजन के ...

लाॅकडाउन !!! =============✍ जी. एस. लबाना

लाॅकडाउन  !!!   ============= ✍ जी. एस.  लबाना  @ 9414007822 ========= आम जनता के स्वास्थ्य की  चिंतित सरकार लाॅकडाउन लगाकर जनता को स्वास्थ्य रखना चाहती है। यह अच्छी बात है।   लाॅकडाउन में बैंक, मेडीकल स्टोर, ई-मित्र, पोस्ट आफिस आदि के साथ अन्य सरकारी कार्यालय दो बजे तक या पूरे दिन तक खुले रहते है । किराना की दुकाने, सब्जी मन्डी, निर्माण सामग्री विक्रेताओं की दुकानें, शराब विक्रेताओं की दुकानें 11 बजे तक । निर्माण कार्य  सुबह 9 से शाम 5 बजे तक। सरकारी व प्राईवेट ट्रैवलर्स बन्द हैं। थ्री वील्हर आटोरिक्शा, टू वील्हर  चल सकते हैं परन्तु 50% सवारी के  साथ। सरकार यह सब करके कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने का जतन कर आम जन के स्वास्थ्य की  कामना करती है। स्वास्थ्य से जुडी सरकार की इस चिन्ता को भी समझें :-  ============== सरकार को आम जन के स्वास्थ्य की चिन्ता हमेशा ही रहती है  यह चिन्ता कोरोना संक्रमण के फैलने से  पैदा नहीं हुई । जब भी  हमारे वैज्ञानिकों ने यह बताना आरम्भ किया कि अमुक वस्तु का सेवन स्वास्थ्य ...