लबाना समाज के लिये खुश खबर==========सरदार आसुसिंह लबाना ( सेठ पिची भाई) अन्य भाषा-भाषी विभाग गुजरात के प्रदेश संयोजक मनोनीत
लबाना समाज के लिये खुश खबर
==========
सरदार आसुसिंह लबाना ( सेठ पिची भाई) अन्य भाषा-भाषी विभाग गुजरात के प्रदेश संयोजक मनोनीत
==========
✍ जी.एस.लबाना @ 9414007822
===== नवसारी (बिलीमोरा - गुजरात)।
स्वजातीय लबाना सिख समाज को गौरवान्वित
करने वाली खुश खबर सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी ने समाज सेवी सरदार आसुसिंह गन्नुसिंह लबाना (पिची भाई) को गुजरात प्रदेश का अन्य भाषा-भाषी विभाग का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है। समाज सेवी आसुसिंह लबाना नवसारी (बिलीमोरा-गुजरात) के रहने वाले हैं।
व्यापारिक तौर पर इनका नवसारी में राष्ट्रीय नेशनल हाईवे पर ढाबा-होटल, आदि है। इनके मिलनसार और समाज सेवी स्वभाव के कारण सम्पूर्ण लबाना समाज ही नहीं पूरे गुजरात राज्य में अपनी अच्छी पहचान और छवि रखते हैं। तथा प्रचलित नाम "सेठ पिची भाई" के नाम से ही जाने पहचाने जाते हैं।
समाज सेवा व आमजन के सहयोग में अग्रिम पंक्ति में स्थान रखने वाले सेठ पिची भाई द्वारा सामाजिक, राजनैतिक तौर पर सच्चाई तथा ईमानदारी के साथ पार्टी कार्यकर्ता के रूप में कार्य करने का ही नतीजा है कि भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें गुजरात का अन्य भाषा-भाषी विभाग का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया है। 08 जुलाई 2021 को मनोनीत पत्र जारी होते ही स्थानीय नागरिकों ने सेठ पिची भाई का गुरूद्वारा श्री लाल साहिब में स्वागत किया, अरदास कर हुकमनामा लेते हुये गुरू का शुकराना अदा किया ।
सन्त बाबा सीतलसिहं जी (महू वालों) के परम सेवक सेठ पिची भाई ने स्वजातीय लबाना सिख समाज के सामाजिक सरोकार के कार्यों में देश भर में कई जगह पर अपना योगदान देते आ रहे हैं।
भाई हिम्मतसिंह दरबार के वर्तमान गद्दीनशीन महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह जी, सम्पादक गोपालसिहं लबाना, भाई दर्शन सिंह खेमानी (उल्हासनगर), भाई सूरज सिंह विंझरावत, अजमेर आदि स्वजातीय गणमान्य लोगों के अलावा गुजरात के तमाम वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ताओं और सामाजिक संस्थाओं ने सेठ पिची भाई को बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
सेठ पिची भाई समय समय पर पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं/मन्त्रियों से अनऔपचारिक मेल-मुलाकात करते हैं, हाल ही में उन्होंने अपने करीबी मित्र एवं भाजपा के पुर्व मंत्री आदरणीय श्री मंगुभाई पटेल जी जिनको हाल ही में आदरणीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के राज्यपाल का उत्तरदाईत्व सौंपा गया है जिनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम में सेठ पिची भाई ने भोपाल राजभवन में आमंत्रित होकर आदरणीय श्री मंगुभाई पटेल जी को पुष्पगुच्छ से हार्दिक शुभकामनाएं दी थी. इसी दौरान सेठ पिची भाई ने भोपाल राजभवन में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल एवं गुजरात राज्य के पुर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात की थी. विशेष में गुजरात राज्य के भाजपा अध्यक्ष श्री एवं नवसारी जिल्ले के सांसद श्री आदरणीय श्री सी.आर.पाटिल जी, नवसारी जिल्ले के अध्यक्ष श्री भुरालाल शाह जी, नवसारी के विधायक श्री नरेशभाई पटेल जी, भाजपा महामंत्री श्री अश्विनभाई पटेल जी, श्रीमती अमिताबेन पटेल जी एवं भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओ, मित्रमंडल के सहयोग से सरदार आसुसिंह लबाना (पिची भाई) को गुजरात राज्य के अन्य भाषा-भाषी विभाग प्रदेश संयोजक का उत्तरदायित्व दिया गया है । जो समग्र लबाना सिख समाज के लिए गोर्वावन्ता करने वाली खुश खबर है।
🌹🙏
सेठ पिची भाई ने सभी शुभचिन्तकों का आभार व्यक्त करते हुऐ कहा है कि यह सब आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद का ही नतीजा है और मैं अपने प्रदेश संयोजक पद पर रहते हुए आम जन तथा पार्टी के लिये अच्छे से अच्छा कार्य करने का प्रयास करूगां।
👇👇 किल्क करें 👇
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आदरणीयजी धन्यवाद 🙏