लबाना सिख समाज के मंदीप सिंह एटीसी अधिकारी पद पर नियुक्त, समाज में हर्ष की लहर

लबाना सिख समाज के मंदीप सिंह एटीसी अधिकारी पद पर नियुक्त,


समाज में हर्ष की लहर

दैनिक मरु प्रहार/संवाददाता

​अलवर गांव बड़ी (लबाना जागृति सन्देश न्यूज)। लबाना सिख समाज के लिए गौरव का क्षण है कि होनहार युवा मंदीप सिंह का चयन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) में एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोलर) अधिकारी के पद पर हुआ है। मंदीप सिंह की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार, बल्कि संपूर्ण लबाना समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि और शिक्षा:

मूल रूप से अलवर जिले के गांव बड़ी निवासी मंदीप सिंह वर्तमान में सपरिवार अमृतसर में रह रहे हैं। वे भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त अमोलक सिंह किरनौत और अश्विंदर कौर के सुपुत्र हैं। मंदीप की इस सफलता में उनके दादा स्व.  संत प्यारा सिंह किरनोंत और नाना स्व. पंजू सिंह रमाणा (हरसोली) के संस्कारों का विशेष योगदान रहा है। उनके बड़े भाई संदीप सिंह और छोटी बहन नवदीप कौर सहित पूरे परिवार को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।

उज्जवल भविष्य की कामना:

मंदीप सिंह की इस नियुक्ति पर परिजनों और शुभचिंतकों ने वाहेगुरु का शुकराना अदा करते हुए उन्हें बधाई दी है। 

परिवार के सदस्यों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और मंदीप के उज्जवल भविष्य की कामना की। समाज के प्रबुद्ध जनों ने कहा कि मंदीप जैसे मेहनती युवाओं की सफलता समाज के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। 


सम्पादक गोपाल सिंह लबाना लबाना जागृति सन्देश  परिवार  की ओर से मंदीप सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए वाहेगुरु से इनके उज्जवल भविष्य की अरदास करता है।

🙏🙏

लबाना जागृति सन्देश से जुड़न के लिए कृपया 

9414007822

9587670300

नम्बर सेव कर लें 

🙏🙏









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सुरज सिंह विंझरावत के लघुभ्राता सरदार सुरेन्द्र सिंह स्वर्गवास: अंतिम संस्कार कल मंगलवार 30 जून 2026 को

रिश्ते- नाते : वैवाहिक समाचार = वधु चाहिए