सरदार गुरदीप सिंह की धर्मपत्नी सरदारनी परमजीत कौर का आकस्मिक स्वर्गवास

लबाना सिख समाज:शोक समाचार:



तीसरे की रस्म कल शनिवार 11 अप्रैल 2026 को

अंतिम अरदास सोमवार 13 अप्रैल 2026 को

दैनिक मरु प्रहार/संवाददाता

​जयपुर/लबाना जागृति सन्देश न्यूज़/जयपुर निवासी सरदार गुरदीप सिंह (पंजाबी ढाबे वाले) की धर्मपत्नी सरदारनी परमजीत कौर का आकस्मिक स्वर्गवास गुरुवार 9 अप्रैल  2026 को प्रात: हो गया,  स्वर्गवासी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गुरुमर्यादानुसार सांय 5 बजे कर दिया गया।

तीसरे की रस्म 

स्वर्गवासी सरदारनी परमजीत कौर के सामाजिक तीसरे की फूल चुने जाने की रस्म गुरुवार 11 अप्रैल 2026 को प्रात: 9 बजे हल्दीघाटी स्थित मोक्षधाम (श्मशान घाट) जयपुर पर होगी इसके लिये परिवार जन, रिश्तेदार एवं पंचजन निवास स्थान से 8-30 बजे शमशान स्थल के लिये रवाना होगें।

अंतिम अरदास 

स्वर्गवासी की आत्मिक शान्ति एवं कल्याणार्थ इसी दिन गुरुवार 11 अप्रैल 2026 को प्रात: 11 बजे निवास स्थान पर श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ होगा जिसका भोग  साहिब 13 अप्रैल 2026 को प्रात: 11 बजे पड़ेगा। 

उपरान्त निवास स्थान के पास  सुशोभित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में गुरुबाणी शब्द कीर्तन दरबार 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक सजाया जायेगा जिसमें रागी सिंह गुरुबाणी शब्द कीर्तन राही हरिजस गायन कर विच्छुड़ी आत्मा को श्रध्दासुमन अर्पित करते हुए संगत को निहाल  करेंगे।

उपरान्त अरदास, हुकमनामा एवं गुरु का लंगर प्रसाद वितरित होगा।

परिवार की वेनती 

शोकाकुल परिवार ने सभी रिश्तेदारों, एवं समूह साध संगत से विनम्र निवेदन किया है कि इस दुख की घड़ी में समयानुसार दर्शन देकर विच्छुड़ी आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर हमें कृतार्थ करें।

शोकाकुल परिवार:

सरदारनी सूरज कौर,
सरदार राजेंद्र सिंह 
(पंजाबी ढाबे वाले)
सम्पर्क: 
9680151390

निवास स्थान:
E-401, यूनीक टावर्स, सेक्टर 26, प्रताप नगर, जयपुर (राज.)

कीर्तन दरबार एवं अंतिम अरदास स्थान:
श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, देहलवास मंदिर के पास, सेक्टर 115, प्रताप नगर, जयपुर (राज.)

श्रध्दासुमन:

 लबाना जागृति सन्देश परिवार शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना  व्यक्त करते हुए अरदास करता है कि वाहेगुरु विच्छुड़ी आत्मा को अपने चरणों में निवास दे एवं शोकाकुल परिवार को गुरु का भाणा मनने, असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें ।

 🙏🙏

लबाना जागृति सन्देश से जुड़ने के लिए कृपया 

9414007822

9587670300

दोनों ही नम्बर सेव कर लें 

🙏🙏




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सुरज सिंह विंझरावत के लघुभ्राता सरदार सुरेन्द्र सिंह स्वर्गवास: अंतिम संस्कार कल मंगलवार 30 जून 2026 को

रिश्ते- नाते : वैवाहिक समाचार = वधु चाहिए

लबाना सिख समाज के मंदीप सिंह एटीसी अधिकारी पद पर नियुक्त, समाज में हर्ष की लहर