अजमेर के होनहार गुरनेक सिंह ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड में फहराया परचम,

लबाना सिख समाज के छात्र की गौरवशाली उपलब्धि:

अजमेर के होनहार गुरनेक सिंह ने

 सीबीएसई 10वीं बोर्ड में फहराया परचम,

दैनिक मरु प्रहार/संवाददाता

​अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में अजमेर के होनहार छात्र गुरनेक सिंह (सुपुत्र सरदारनी संगीता कौर - सरदार प्रताप सिंह एवंम  सुपौत्र सरदार सुरज सिंह विंझरावत)  ने शानदार सफलता हासिल कर लबाना सिख समाज का नाम रोशन किया है।

 स्थानीय रियान इंटरनेशनल स्कूल के छात्र गुरनेक सिंह ने 81.2% (लगभग 82%) अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

​मार्क्सशीट के अनुसार, गुरनेक ने विशेष रूप से सोशल साइंस में 92 अंक और इंग्लिश में 87 अंक प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक योग्यता का परिचय दिया है। 

उनकी इस उपलब्धि पर परिवार सहित पूरे समाज में हर्ष का माहौल है।

विषयवार प्रदर्शन पर एक नजर:

​गुरनेक सिंह ने कठिन परिश्रम की बदौलत सभी विषयों में बेहतरीन ग्रेड हासिल किए हैं:

​सोशल साइंस: 92, ​इंग्लिश: 87, ​साइंस: 80,​मैथमेटिक्स: 78, ​हिंदी: 69


गुरनेक की इस गौरवशाली उपलब्धि पर लबाना जागृति सन्देश /दैनिक मरु प्रहार परिवार सहित  शुभचिंतकों और समाज के प्रबुद्ध जनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
 
परिजनों ने बताया कि गुरनेक शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रहे हैं और उनकी यह सफलता समाज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। 

गुरनेक सिंह का हौसला अफजाई के लिये सरदार सूरज सिंह विंझरावत को 9828053286 पर आप सम्पर्क कर बधाई दे सकते है।
सम्पादक: जी. एस. लबाना
🙏🙏🙏🙏🙏
 
विशेष आग्रह; 
👇👇
  लबाना सिख समाज के किसी भी छात्र/छात्रा ने इस वर्ष  2026 में बोर्ड की परीक्षा में 80%से अधिक अंक प्राप्त किये हैं तो वह अपनी अंकतालिका की छाया प्रति व अपना फोटो आदि जानकारी हमें भेज सकते हैं । अंक तालिका भेजने के लिये 👇
9414007822
9587670300
नम्बर सेव कर लें 
यह दोनों नम्बर सम्पादक 
गोपाल सिंह लबाना 
के हैं । 🙏

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरदार निरंजन सिंह छोहित सचखण्ड सिधारे:

लबाना सिख समाज के मंदीप सिंह एटीसी अधिकारी पद पर नियुक्त, समाज में हर्ष की लहर

डॉक्टर इन्द्रजीत सिंह की माता सरदारनी नानकी कौर सचखण्ड सिधारी: अन्तिम संस्कार गुरुवार 22 जनवरी को