पंथ के प्रसिद्ध रागी भाई सन्तोख सिंह थांवर सचखण्ड सिधारें: अंतिम अरदास 21 जुलाई 2026 को
ੴ सतिगुर प्रसादि ॥
गुरमुखि जनमु सवारि दरगह चलिआ ।
सची दरगह जाइ सचा पिड़ु मलिआ ।
पंथ के प्रसिद्ध रागी भाई सन्तोख सिंह थांवर सचखण्ड सिधारें:
नई दिल्ली। रागी भाई सन्तोख सिंह थांवर के आत्मिक शान्ति एवं कल्याणार्थ अन्तिम अरदास मंगलवार 21 जुलाई 2026 को होगी।
अंतिम अरदास से पहले भाई सन्तोख सिंह रागी के परिवार जन अपने निवास स्थान बी-164, शिवाजी विहार, जनता कालोनी, नई दिल्ली में रविवार 19 जुलाई 2026 को प्रात: 10-00 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ करवायेगें जिसका भोग साहिब मंगलवार 21 जुलाई 2026 को प्रात: 10-00 पड़ेगा उपरान्त दोपहर 12-00 से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शिवाजी विहार, जनता कॉलोनी, नई दिल्ली में गुरुबाणी शब्द कीर्तन दरबार सजाया जायेगा जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी सिंह अपनी मधुरवाणी द्वारा गुरुबाणी हरजस गायन कर विच्छुड़ी आत्मा को श्रध्दासुमन अर्पित करते हुए 1-30 बजे तक संगत को निहाल करेंगे। उपरान्त अन्तिम अरदास, हुकमनाना एवं गुरु का लंगर प्रसाद वितरित होगा।
सिख समाज के हरमन प्यारे रागी भाई सन्तोख सिंह थांवर का व्यक्तित्व मिलनसार, खुशमिजाज था, भाई सन्तोख सिंह जी ने रागी गुरुबाणी कीर्तन राही देश विदेश में समूह साध संगत को वाहेगुरु हरिपरमात्मा से जोड़ते हुए अकाल पुरख परमपिता परमेश्वर के हुकमनुसार मंगलवार 14 जुलाई 2026 को अकाल चालाणा कर सचखण्ड सिधार गये।
भाई सन्तोख सिंह रागी के पार्थिव शरीर का गुरुवार 16 जुलाई 2026 को अंतिम संस्कार गुरुमर्यानुसकर गुरुवाणी जाप के किया गया देखते ही देखते भाई साहिब का शरीर बड़ी संख्या में मौजूद रिश्तेदार, मित्रगण, श्रध्दावंत श्रध्दालुओं की मौजूदगी में पंचतत्वों में विलिन हो गया।
शोकाकुल परिवार जनों ने समूह साध-संगत को विनम्र वेनती क है कि समयानुसार दर्शन देकर विच्छुड़ी आत्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए गुरुबाणी स्वर्ण कर कृतार्थ करें।
शोकाकुल परिवार :
भाई हरजसबीर सिंह "थांवर",
भाई मंजीत सिंह "गोल्डी" (सुपुत्र)
एवंम समस्त थांवर परिवार
सम्पर्क: 9818764894
निवास स्थान:
निवास बी-164, शिवाजी विहार, जनता कालोनी, नई दिल्ली- दिल्ली-110027
गुरुबाणी शब्द कीर्तन एवं अंतिम अरदास स्थान:
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शिवाजी विहार, जनता कॉलोनी, नई दिल्ली-110027
श्रध्दासुमन:
रागी भाई सन्तोख सिंह थांवर के सचखण्ड सिधार जाने पर डेरा सन्त भाई हिम्मत सिंह साहिब दरबार के वर्तमान गद्दीनशीन महन्त सन्त सुखदेव सिंह जी साहिब, सिंह साहिब ज्ञानी भाई हरनाम सिंह खालसा, सम्पादक गोपाल सिंह लबाना, सरदार सूरज सिंह विंझरावत अजमेर, सेठ पिची भाई बिल्लीमोरा, सरदार रंजीत सिंह पैकमैन बम्बई, सरदार हरिसिंह दिग्नोंत अजमेर, सरदार राजेन्द्र सिंह किरनोंत, जालोर, सरदार हरबंस सिंह "कालू" नई दिल्ली, आदि ने श्रध्दासुमन अर्पित करते हुए अरदास की है कि वाहेगुर विच्छुड़ी आत्मा को अपने चरणो में निवास और परिवार जनों के दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे : सम्पादक गोपाल सिंह लबाना
🙏🙏🙏🙏🙏
*स्वजातीय समाज से जुड़ने और समाचार प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 👇 आप ग्रुप में स्वयं ही शामिल हो सकते हैं। 👇
https://chat.whatsapp.com/CFu1BtlsYUV3N6Ae9FsYWY?mode=gi_t
🙏🙏
प्रिय पाठक, सम्पादक जी. एस. लबाना से सम्पर्क के लिए कृपया 👇
9414007822
9587670300
दोनों नम्बर अपने में सेव करें 🙏

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आदरणीयजी धन्यवाद 🙏