हशनदीप कौर ने एसबीआई बैंक में जूनियर एसोसिएट बन लबाना समाज व क्षेत्र का नाम रोशन किया

लबाना जागृति सन्देश खुश खबर 

हशनदीप कौर ने एसबीआई बैंक में जूनियर एसोसिएट बन

 लबाना समाज व क्षेत्र का नाम रोशन किया

​दैनिक मरु प्रहार/संवाददाता

​श्रीगंगानगर/बीकानेर। लबाना सिख समाज की होनहार बेटी हशनदीप कौर ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के पद पर चयनित होकर समाज और अपने परिवार का मान बढ़ाया है। हशनदीप कौर ने 1 अप्रैल को एसबीआई बैंक बीकानेर में अपनी जॉइनिंग दी है।

​हशनदीप कौर, स. गुरदीप सिंह (हैड ग्रंथी, गुरुद्वारा नानक दरबार, श्रीगंगानगर) की सुपुत्री और दर्शन सिंह की पौत्री हैं। इनकी इस शानदार उपलब्धि पर न केवल परिवार बल्कि पूरे लबाना समाज में खुशी का माहौल है। हशनदीप समेत परिवार में तीन बहनें और एक भाई हैं, जो इस कामयाबी से बेहद उत्साहित हैं।

दादा जी का सपना किया पूरा

इस अवसर पर हशनदीप कौर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और दादा जी के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि उनके दादा दर्शन सिंह छोहित का हमेशा से सपना था कि वह पढ़-लिखकर एक अच्छे मुकाम पर पहुंचे। हशनदीप ने कहा, "मैंने आज अपने दादा जी का सपना पूरा किया है और मैं हमेशा लबाना समाज के गौरव को नई बुलंदियों पर ले जाने के लिए प्रयासरत रहूँगी।"

समाज में हर्ष की लहर

बेटी की इस सफलता पर लबाना जागृति सन्देश/दैनिक मरु प्रहार समेत समाज के प्रबुद्ध जनों और रिश्तेदारों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से परिवार को शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। समाज के प्रबुद्ध लोगों का कहना है कि हशनदीप की यह कामयाबी अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

बेटी हशनदीप कौर की हौसला अफजाई और परिवार जनों को बधाई संदेश 99839 50322 पर दी जा सकती हैं।

सम्पादक: जी.एस.लबाना

🙏🙏🙏🙏🙏

विशेष आग्रह
👇👇
  लबाना सिख समाज के किसी भी छात्र/छात्रा ने इस वर्ष  2026 में बोर्ड की परीक्षा में 80%से अधिक अंक प्राप्त किये हैं तो वह अपनी अंकतालिका की छाया प्रति व अपना फोटो आदि जानकारी हमें भेज सकते हैं । अंक तालिका भेजने के लिये 👇
9414007822
9587670300
नम्बर सेव कर लें 
यह दोनों नम्बर सम्पादक 
गोपाल सिंह लबाना के हैं । 
🙏




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरदार निरंजन सिंह छोहित सचखण्ड सिधारे:

लबाना सिख समाज के मंदीप सिंह एटीसी अधिकारी पद पर नियुक्त, समाज में हर्ष की लहर

डॉक्टर इन्द्रजीत सिंह की माता सरदारनी नानकी कौर सचखण्ड सिधारी: अन्तिम संस्कार गुरुवार 22 जनवरी को