सम्पादक गोपाल सिंह लबाना ने खेरथल प्रवास के दौरान श्री झूलेलाल मन्दिर व गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था

 सम्पादक गोपाल सिंह लबाना ने खेरथल प्रवास के दौरान 



श्री झूलेलाल मन्दिर व गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था

​खेरथल/संवाददाता दैनिक मरु प्रहार/दैनिक राज्यादेश (सिन्धी)के सम्पादक गोपाल सिंह लबाना ने अपने खेरथल प्रवास के दौरान परिवार सहित स्थानीय प्रसिद्ध एवं प्राचीन श्री झूलेलाल मन्दिर और गुरुद्वारा साहिब के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मन्दिर की प्राचीन महत्ता को नमन करते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

​दर्शनों के उपरान्त सम्पादक लबाना ने वर्तमान प्रमुख सेवादार बाबा शीतलदास साहिब से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। मुलाकात के दौरान उन्होंने मन्दिर की गौरवशाली परम्पराओं और सेवा कार्यों पर चर्चा की।

विशेष बात यह थी कि सम्पादक गोपाल सिंह लबाना ने शीतलदास जी से सिन्धी भाषा में बात चीत की और शीतलदास जी ने दैनिक राज्यादेश सिन्धी समाचार पर प्रशंसा जाहिर की।

​श्री लबाना ने मन्दिर के सेवादारों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान प्रमुख सेवादार बाबा शीतलदास साहिब एक बेहद शान्त, खुशमिजाज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। वे अपना जीवन पूर्णतः ईश्वर के सिमरन और जनसेवा में समर्पित कर व्यतीत कर रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायी है।

​मन्दिर का ऐतिहासिक परिचय:

मन्दिर परिसर में लगी शिलापट्टिका के अनुसार, श्री झूलेलाल मन्दिर का निर्माण सन 1950 में बाबा खूबचन्द साहिब द्वारा किया गया था। तब से लेकर अब तक विभिन्न महानुभावों ने इस धरोहर की सेवा का उत्तरदायित्व संभाला है:

​मुख्य संरक्षक: बाबा खूबचन्द साहिब (1950 से 1971)

​संरक्षक: बाबा चोइथराम साहिब (1971 से 1987)

​संरक्षक: बाबा गोविन्दराम साहिब (1987 से 1993)

​संरक्षक: बाबा नेणूमल साहिब (1993 से 2011)

वर्तमान संरक्षक: बाबा शीतलदास साहिब (वर्ष 2011 से निरन्तर)


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरदार निरंजन सिंह छोहित सचखण्ड सिधारे:

लबाना सिख समाज के मंदीप सिंह एटीसी अधिकारी पद पर नियुक्त, समाज में हर्ष की लहर

डॉक्टर इन्द्रजीत सिंह की माता सरदारनी नानकी कौर सचखण्ड सिधारी: अन्तिम संस्कार गुरुवार 22 जनवरी को