सरदार महेन्द्र सिंह (सरदार जी डिब्बे वाले) का स्वर्गवास: तीसरे की रस्म कल शुक्रवार को, अंतिम अरदास रविवार 6 सितम्बर को
सरदार महेन्द्र सिंह (सरदार जी डिब्बे वाले) का स्वर्गवास: तीसरे की रस्म : कल शुक्रवार को, अंतिम अरदास : रविवार 6 सितम्बर को अजमेर। घास कटला, नया बाजार, अजमेर निवासी स्वर्गीय महेंद्र सिंह सरदार केसू सिंह फताणी के चौथे 61 वर्षीय लघु सुपुत्र सरदार महेन्द्र सिंह (सरदार जी डिब्बे वाले) का बुधवार 2 सितम्बर 2026 को प्रातः आकस्मिक स्वर्गवास हो गया। दिवंगत सरदार महेन्द्र सिंह के तीसरे की (फूल चुनने की) सामाजिक रस्म कल शुक्रवार 4 सितम्बर 2026 को प्रातः 9:00 बजे ऋषि घाटी पुष्कर रोड स्थित श्मशान स्थल पर होगी। इसके उपरांत निवास स्थान (घास कटला, नया बाजार) पर तीसरे की बैठक प्रातः 10:00 बजे आयोजित की जाएगी। अंतिम अरदास: स्वर्गीय सरदार महेन्द्र सिंह जी की आत्मिक शांति एवं कल्याणार्थ शुक्रवार 4 सितम्बर 2026 को 'श्री गुरु नानक सत्संग सभा गुरुद्वारा', गंज, अजमेर में दोपहर 12:00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होगा। इसकी समाप्ति (भोग साहिब) रविवार 6 सितम्बर 2026 को दोपहर 12:00 बजे होगी। इसके उपरांत दोपहर 1:30 बजे तक 'गुरबाणी शब्द कीर्तन दरबार' सजाया जाएगा, जिसमें पंथ...