सरदार महेन्द्र सिंह (सरदार जी डिब्बे वाले) का स्वर्गवास: तीसरे की रस्म कल शुक्रवार को, अंतिम अरदास रविवार 6 सितम्बर को
सरदार महेन्द्र सिंह (सरदार जी डिब्बे वाले) का स्वर्गवास:
तीसरे की रस्म : कल शुक्रवार को, अंतिम अरदास : रविवार 6 सितम्बर को
अजमेर। घास कटला, नया बाजार, अजमेर निवासी स्वर्गीय महेंद्र सिंह सरदार केसू सिंह फताणी के चौथे 61 वर्षीय लघु सुपुत्र सरदार महेन्द्र सिंह (सरदार जी डिब्बे वाले) का बुधवार 2 सितम्बर 2026 को प्रातः आकस्मिक स्वर्गवास हो गया।
दिवंगत सरदार महेन्द्र सिंह के तीसरे की (फूल चुनने की) सामाजिक रस्म कल शुक्रवार 4 सितम्बर 2026 को प्रातः 9:00 बजे ऋषि घाटी पुष्कर रोड स्थित श्मशान स्थल पर होगी। इसके उपरांत निवास स्थान (घास कटला, नया बाजार) पर तीसरे की बैठक प्रातः 10:00 बजे आयोजित की जाएगी।
अंतिम अरदास:
स्वर्गीय सरदार महेन्द्र सिंह जी की आत्मिक शांति एवं कल्याणार्थ शुक्रवार 4 सितम्बर 2026 को 'श्री गुरु नानक सत्संग सभा गुरुद्वारा', गंज, अजमेर में दोपहर 12:00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होगा। इसकी समाप्ति (भोग साहिब) रविवार 6 सितम्बर 2026 को दोपहर 12:00 बजे होगी। इसके उपरांत दोपहर 1:30 बजे तक 'गुरबाणी शब्द कीर्तन दरबार' सजाया जाएगा, जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी सिंह अपनी मधुर वाणी से हरजस गुरबाणी शब्द कीर्तन गायन कर विछड़ी आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संगत को निहाल करेंगे। तत्पश्चात अंतिम अरदास, हुकमनामा एवं गुरु का अटूट लंगर प्रसाद वितरित किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय सरदार महेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार बुधवार को ही ऋषि घाटी पुष्कर रोड श्मशान स्थल पर गुरुमर्यादानुसार गुरबाणी उच्चारण के साथ संपन्न कर दिया गया। अंतिम संस्कार में अनेक रिश्तेदार एवं मित्रगण मौजूद रहे।
विनम्र निवेदन:
शोकाकुल परिवार जनों ने समूह साध-संगत को विनम्र वेनती की है सभी रिश्तेदारों एवं मित्रगणोः को व्यक्तिगत सूचना दी गई है फिर भी भूल वंश किसी को सूचना न मिले ते इस समाचार को हमारी इस वेनती को स्वीकार कर समयानुसार दर्शन देकर गुरुबाणी हरजस स्वर्ण करते हुए विछुड़ी आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर हमें कृतार्थ करें।
शोकाकुल परिवार:
- धर्मपत्नी:
- सरदारनी रजनी कौर
- सुपुत्र:
- सरदार हरनाम सिंह
- (सरदार जी डिब्बे वाले),
- सरदार सुरजीत सिंह
- (एडवोकेट)
- ज्येष्ठ भ्राता:
- सरदार बहादुर सिंह
- (उत्तर-पश्चिम रेलवे से सेवानिवृत्त)
- भ्राता:
- सरदार प्रभु सिंह
- (सेवानिवृत्त, राजस्थान आबकारी विभाग),
- सरदार गुरुचरण सिंह 'चन्नी' (सरदार जी डिब्बे वाले)
- समस्त फताणी परिवार
संपर्क:
- सरदार हरनाम सिंह "बन्टी": 9783669139
- सरदार सुरजीत सिंह: 9772921006
निवास स्थान:
घास कटला, नया बाजार, अजमेर
अंतिम अरदास स्थल:
श्री गुरु नानक सत्संग सभा गुरुद्वारा, गंज, अजमेर।
🙏🙏🙏🙏
शोक संदेश:
डेरा संत भाई हिम्मत सिंह साहिब दरबार के वर्तमान गद्दीनशीन महंत संत सुखदेव जी, संपादक गोपाल सिंह लबाना, गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहिब जी (लबाना कॉलोनी, अजमेर) के अध्यक्ष सरदार सूरज सिंह विंझरावत (संचालक, ब्लेज फैशन टेलर, अजमेर) ने सरदार महेन्द्र सिंह जी के अकाल चलाना कर सचखंड सिधार जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने वाहेगुरु के चरणों में अरदास की है कि "वाहेगुरु ज्ञानी जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में निवास स्थान दें और परिवारजनों को यह असह्य दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।" — जी. एस. लबाना
🙏🙏
इस समाचार से सम्बंधित पूर्व में प्रकाशित समाचार देखें 👇
https://labanajagrtisandesh.blogspot.com/2026/09/2-26.html
🙏🙏🙏🙏
लबाना जागृति सन्देश यूट्यूब देखने के लिये नीचे किल्क करें 👇
https://youtube.com/@labanajagrtisandeshajmer228?si=DV8ougFj9LacvAKN
🙏🙏
==अपनी सेवा आप कराई ==
सन्त बाबा सीतलसिंह जी महू वालों एवं महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह जी की कृपा सदके आपनी सेवा आप कराई 🙏
🙏🙏🙏
ढेरा संत बाबा हिम्मत सिंह साहिब जी के वर्तमान
गद्दीनशीन महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह साहिब जी

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आदरणीयजी धन्यवाद 🙏