ज्ञानी करतार सिंह "धीरज" सचखंड सिधारे, अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे
ज्ञानी करतार सिंह "धीरज" सचखंड सिधारे,
नई दिल्ली। पंथ के प्रसिद्ध ज्ञानी करतार सिंह जी "धीरज" का आज सोमवार, 31 अगस्त 2026 को प्रात: लगभग 6 बजे अकाल चलाना कर सचखण्ड सिधार गये ।
ज्ञानी करतार सिंह जी "धीरज" के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे लोधी श्मशान घाट (दयानंद मुक्तिधाम श्मशान स्थल) पर किया जाएगा।
अंतिम शव यात्रा उनके निवास स्थान C-31/A, रेलवे कॉलोनी, गुलाबी बाग, नई दिल्ली से शाम 4:00 बजे रवाना होगी।
लगभग 81 वर्षीय ज्ञानी करतार सिंह जी "धीरज" गत तीन वर्षों से अस्वस्थ होने के कारण बेड रेस्ट पर थे। उल्लेखनीय है कि ज्ञानी जी अपने जीवनकाल में समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाते रहे। 'लबाना जागृति संदेश' समाचार पत्र के साथ उनका घनिष्ठ संबंध और सहयोग रहा, साथ ही भाई हिम्मत सिंह साहिब दरबार के सेवा कार्यों में भी उनकी उपस्थिति सराहनीय रहती थी।
तीन पुत्र, एक पुत्री एवं पौत्र-पौत्रियों व दोहिता-दोहियों से ज्ञानी जी का भरा-पूरा परिवार है ।
शोकाकुल परिवारजनों ने समूह साध-संगत को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विनम्र विनती की है।
शोकाकुल परिवार:
देविंदर सिंह: 9999231237
राजिंदर सिंह: 9891474658
जोगिंदर सिंह (पुत्र): 9599790605
रविंदर कौर (पुत्री)
शोक संदेश:
डेरा संत भाई हिम्मत सिंह साहिब दरबार के वर्तमान गद्दीनशीन महंत संत सुखदेव जी, संपादक गोपाल सिंह लबाना, गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहिब जी (लबाना कॉलोनी, अजमेर) के अध्यक्ष सरदार सूरज सिंह विंझरावत (संचालक, ब्लेज फैशन टेलर, अजमेर) ने ज्ञानी जी के अकाल चलाना कर सचखंड सिधार जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने वाहेगुरु के चरणों में अरदास की है कि "वाहेगुरु ज्ञानी जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में निवास स्थान दें और परिवारजनों को यह असह्य दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।" — जी. एस. लबाना
सम्पादक का पता :
प्लाट नम्बर 2, पत्रकार कालोनी कोटडा,
अजमेर (राजस्था)
सम्पर्क : ई-मेल:
मो./वाट्सअप/फोन-पे: 9414007822
अर्जेन्ट : मो. - 9587670300 🙏
अधिक समाचार पढ़ने के लिए 👇
किल्क करें 👇
https://www.dailymaruprahar.page/?m
लबाना जागृति सन्देश यूट्यूब देखने के लिये नीचे किल्क करें 👇
https://youtube.com/@labanajagrtisandeshajmer228?si=DV8ougFj9LacvAKN
🙏🙏
अपने विचार नीचे कमेंट्स बाक्स में दें l
🙏🙏🙏🙏🙏

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आदरणीयजी धन्यवाद 🙏