लबाना समाज का मान बढ़ा: सरदार भूपेन्द्र पाल सिंह का RAS में चयन, सहकारिता विभाग में मिली नियुक्ति
सरदार भूपेन्द्र पाल सिंह का RAS में चयन,
सहकारिता विभाग में मिली नियुक्ति
श्रीगंगानगर/लबाना समाज के लिए एक बेहद गर्व और हर्ष का विषय है कि श्रीगंगानगर के भरत नगर निवासी सरदार भूपेन्द्र पाल सिंह ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर समाज और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। अपनी इसार मेहनत और लगन के बल पर उनका चयन राजस्थान सहकारिता विभाग में हुआ है, जहाँ वे सहकारिता विभाग में अपनी सेवाएँ देंगे।
प्रतिभाशाली परिवार की गौरवशाली परंपरा:
सफलता सरदार भूपेन्द्र पाल सिंह के परिवार की शैक्षणिक व प्रशासनिक उत्कृष्टता का एक और प्रमाण है। उनकी बहन अमन दीप कौर (RES) पहले से ही राजस्थान शिक्षा विभाग में श्रीगंगानगर में लेक्चरार के पद पर अपनी सेवाएँ दे रही हैं और विद्यार्थियों का भविष्य संवार रही हैं। उनके पिता का नाम श्री मलकीत सिंह छोहत हैं, तथा दादाजी सरदार हरनाम सिंह छोहत हैं। ज्ञात रहे कि सरदार हरनाम सिंह छोहित संपादक जी. एस. लबाना के मामाजी हैं। इनका पैतृक निवास श्रीगंगानगर जिले में गांव मौहल्ला है।
समाज में जश्न का माहौल:
युवा सरदार भूपेन्द्र पाल सिंह की इस ऐतिहासिक सफलता पर संपूर्ण लबाना समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। समाज के प्रबुद्धजनों, युवाओं और विभिन्न संगठनों ने इसे समाज के लिए एक प्रेरणास्त्रोत बताया है।
'लबाना जागृति सन्देश' परिवार की ओर से:
'लबाना जागृति सन्देश' समाचार पत्र परिवार सरदार भूपेन्द्र पाल सिंह को उनके उज्ज्वल भविष्य, सहकारिता विभाग में सफल कार्यकाल और इस गौरवशाली उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित करता है! हमें पूर्ण विश्वास है कि वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से समाज व राष्ट्र की सेवा करेंगे।
आप सरदार भूपेन्द्र पाल सिंह (RAS) को 9413721474 पर अथवा इनके पिताश्री सरदार मलकीत सिंह छोहित को 9414988932 पर व नीचे कमेंट्स बाक्स में अपनी बधाई दे सकते हैं ।
====/////=====
स्वजातीय लबाना सिख समाज के रिश्ते नाते जानने के लिये नीचे क्लिक कीजिए
https://labanajagrtisandesh.blogspot.com/2026/04/blog-post_46.html
सम्पादक का पता :
प्लाट नम्बर 2, पत्रकार कालोनी कोटडा,
अजमेर (राजस्था)
सम्पर्क : ई-मेल:
अधिक समाचार पढ़ने के लिए 👇 किल्क करें 👇
https://www.dailymaruprahar.page/?m
अपने विचार नीचे कमेंट्स बाक्स में दें ।
अपने रिश्तेदारों को फार्वड कर सहयोग करें

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आदरणीयजी धन्यवाद 🙏