लबाना सिख समाज के लिए गौरव का क्षण: सरदारनी प्रीत कौर 'स्वर्ण पुरस्कार' और प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजी गईं
लबाना जागृति सन्देश
लबाना सिख समाज के लिए गौरव का क्षण:
सरदारनी प्रीत कौर 'स्वर्ण पुरस्कार' और प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजी गईं
नई दिल्ली/दैनिक मरु प्रहार संवाददाता
लबाना सिख समाज के लिए एक अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि समाज की होनहार पुत्रवधू सरदारनी प्रीत कौर ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पण से राष्ट्रीय स्तर पर समाज का मान बढ़ाया है।
वसंत कंज, नई दिल्ली निवासी सरदार बलवंत सिंह विंझरावत की पुत्रवधू एवं सरदार गुरदीप सिंह की धर्मपत्नी सरदारनी प्रीत कौर को 'द इंटरनेशनल अवार्ड फॉर यंग पीपल' (The Duke of Edinburgh's International Award) के तत्वावधान में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रतिष्ठित 'स्वर्ण पुरस्कार' (Gold Award) से सम्मानित किया गया है।
गत 21 अप्रैल 2026 को आयोजित इस विशेष समारोह में प्रीत कौर को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ रिकग्निशन' प्रदान किया गया। इसके साथ ही, उनकी उपलब्धि का एक और स्वर्णिम पक्ष यह रहा कि उन्होंने अपनी संस्था 'एचएएल न्यू पब्लिक स्कूल, बेंगलुरु' (HAL New Public School, Bengaluru) की ओर से भी वर्ष 2025 के लिए "आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस" का पुरस्कार ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि प्रीत कौर का नाम उन गिने-चुने मेरिटोरियस लोगों की सूची में शामिल है, जिन्हें विशेष सेवा श्रेणियों (Special Service Meritorious Certificate 2025-26) के लिए चुना गया है। उनकी इस दोहरी सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि संपूर्ण लबाना सिख समाज को गौरवान्वित किया है।
समाज के प्रबुद्ध जनों का कहना है कि सरदारनी प्रीत कौर की यह उपलब्धि समाज की अन्य महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उनकी मेहनत और लगन यह सिद्ध करती है कि यदि इरादे नेक हों, तो सफलता की किसी भी ऊंचाई को छुआ जा सकता है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर लबाना जागृति सन्देश/दैनिक मरु प्रहार परिवार सहित लबाना सिख समाज ने विंझरावत परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
ज्ञात रहे कि लबाना जागृति सन्देश पाक्षिक समाचार पत्र का संचालन सन्त सीतल सिंह साहिब जी (महू वालों) के आर्शीवाद से संचालित होता है प्रिन्ट मीडिया में सन्त जी सरदार बलवंत सिंह विंझरावत को अक्सर "बादशाह" शब्द से नवाजा करते थे, तब प्रिन्दट में इनका नाम सरदार बलवन्त सिंह विंझरावत "बादहाश" ही छपता था।
सरदार बलवन्त सिंह विंझरावत से 98112 04068 पर सम्पर्क कर बधाई दी जा सकती है।
सम्पादक: जी. एस. लबाना
🙏🙏🙏🙏🙏





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आदरणीयजी धन्यवाद 🙏