सन्त बाबा हिम्मत सिंह साहब जी का 75वां सालाना जोड़ मेल आज जून 22 से नई दिल्ली में
  सन्त बाबा हिम्मत सिंह साहब जी का 75वां सालाना जोड़ मेल आज जून 22  से नई दिल्ली में   🙏 नई दिल्ली (जी.एस.लबाना) । दुनियां भर में प्रसिद्ध डेरा सन्त बाबा भाई हिम्मत सिंह साहब दरबार, तेल मिल गली, पहाड़ गंज,  नई दिल्ली  में  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  गुरुवार 22 जून 2023 से 75वां   जोड़ मेला आरम्भ हो रहा है।   इस अवसर पर दरबार साहिब में आज प्रात: नितनेम, आसादीवार, गुरुबाणी का कीर्तन आरंभ हो चुका है उपरान्त प्रात: 10 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ होंगे, जिनकी समाप्ति  शनिवार 24 जून 2023 को प्रात: होगी। तीनों दिन सुबह शाम नितनेम के बाद कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, मुख्य कीर्तन दरबार शनिवार 24 जून 2023 को पाठ साहिब की समाप्ति पर सजेगा। कीर्तन दरबार में देश परदेश से पंथ के प्रसिद्ध रागी, कथावाचन अपनी मधुर वाणी द्वारा गुरुबाणी हरजस गायन कर संगत को निहाल करेंगे । दरबार साहिब के गद्दीनशीन महन्त सन्त भाई सुखदेव सिंह जी ने समूह साध संगत के चरणों में अरदास विनती है कि समयानुसार दर्शन देकर  गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें।  अधिक ...