सन्त बाबा हिम्मत सिंह साहब जी का 75वां सालाना जोड़ मेल आज जून 22 से नई दिल्ली में

 सन्त बाबा हिम्मत सिंह साहब जी का 75वां सालाना जोड़ मेल आज जून 22  से नई दिल्ली में 

🙏

नई दिल्ली (जी.एस.लबाना) । दुनियां भर में प्रसिद्ध डेरा सन्त बाबा भाई हिम्मत सिंह साहब दरबार, तेल मिल गली, पहाड़ गंज,  नई दिल्ली  में  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  गुरुवार 22 जून 2023 से 75वां  जोड़ मेला आरम्भ हो रहा है। 


 इस अवसर पर दरबार साहिब में आज प्रात: नितनेम, आसादीवार, गुरुबाणी का कीर्तन आरंभ हो चुका है उपरान्त प्रात: 10 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ होंगे, जिनकी समाप्ति  शनिवार 24 जून 2023 को प्रात: होगी।


तीनों दिन सुबह शाम नितनेम के बाद कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, मुख्य कीर्तन दरबार शनिवार 24 जून 2023 को पाठ साहिब की समाप्ति पर सजेगा। कीर्तन दरबार में देश परदेश से पंथ के प्रसिद्ध रागी, कथावाचन अपनी मधुर वाणी द्वारा गुरुबाणी हरजस गायन कर संगत को निहाल करेंगे ।

दरबार साहिब के गद्दीनशीन महन्त सन्त भाई सुखदेव सिंह जी ने समूह साध संगत के चरणों में अरदास विनती है कि समयानुसार दर्शन देकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें। 

अधिक जानकारी के लिए 

सन्त बाबा भाई सुखदेव सिंह जी 

मोबाइल: 9818126912,                         9321826191

विनती  👇👇

https://youtu.be/pPIhymAARGs


🙏
वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतह
गोपाल सिंह लबाना 
सम्पादक 
लबाना जागृति सन्देश, 
प्लाट नम्बर 2, पत्रकार कालोनी कोटडा, अजमेर (राजस्थान) सम्पर्क:  9414007822

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

HUKAMNAMA SRI DARBAR SAHIB AMRITSAR ANG 686, Date 30-10-2025

माता आसुदी बाई की प्रथम वर्सी 16 अप्रेल को

सरदार राजेन्द्र सिंह जी 6 अक्टूबर 2022 को आरम्भ करवाऐगें श्री अखण्ड पाठ साहिब