स्वर्गीय सरदार दिलीप सिंह गुलवान के निमित्त अंतिम अरदास गुरुवार, 7 मई को
स्वर्गीय सरदार दिलीप सिंह गुलवान के निमित्त अंतिम अरदास गुरुवार, 7 मई 2026 को पाली। (जी. एस. लबाना)/ स्वर्गीय सरदार दिलीप सिंह गुलवान की आत्मिक शांति एवं कल्याणार्थ अंतिम अरदास गुरुवार, 7 मई 2026 को स्थानीय श्री गुरु नानक सिंह सभा गुरुद्वारा, सूरजपोल, पाली में दोपहर 02:00 बजे आयोजित होगी। स्वर्गीय के परिवारजन अंतिम अरदास को मुख्य रखते हुए अपने निवास स्थान, 85, सरदार पटेल नगर, पाली (राज.) में श्री अखण्ड पाठ साहिब मंगलवार, 05 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ करवाएंगे, श्री भोग साहिब समाप्ति गुरुवार, 07 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे होगी। तत्पश्चात स्थानीय श्री गुरु नानक सिंह सभा गुरुद्वारा, सूरजपोल, पाली (राज.) में गुरुबाणी शब्द कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। इसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे गुरु यश गायन कर संगत को निहाल करेंगे एवं विछुड़ी आत्मा को दोपहर 02:00 बजे तक श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उपरांत अरदास, हुकमनामा एवं गुरु का अटूट लंगर वितरित होगा। ज्ञात रहे कि पाली निवासी सचखंड वासी सरदार गंगू सिंह गुलवान के सुपुत्र सरदार दि...