सरदार राजेन्द्र सिंह जी 6 अक्टूबर 2022 को आरम्भ करवाऐगें श्री अखण्ड पाठ साहिब

 

"मुकति भुगति जुगति तेरी सेवा जिस तूं आप करावहि"।।
======================


सरदार राजेन्द्र सिंह जी 6 अक्टूबर  2022 को आरम्भ  करवाऐगें श्री अखण्ड पाठ  साहिब


अनेकों रिश्तेदारों- मित्रगणों को घर घर जाकर  दिया निमन्त्रण 

जलोर ।  जालोर स्थित अभिजीत ग्रेनाईट इण्डस्ट्रीज के संचालक सरदार राजेन्द्र सिंह  किरणोंत परिवार 6 अक्टूबर 2022 को श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ करवाऐगें, जिसकी समाप्ति 8 अक्टूबर 2022 को होगी। उपरान्त गुरुबाणी कीर्तन, अरदास एवं गुरु का लंगर प्रसाद वितरित होगा। 

गुरुबाणी फर्मान करती है "मुकति भुगति जुगति तेरी सेवा जिस तूं आप करावहि"। (श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी अंग: 759) अर्थात: हे प्रभु परमात्मा, वाहेगुरु की सेवा, सिमरन और भगति से ही दुख, कष्ट और विकारों का नाश हो जाता है, इसी में संसारिक सुख हैं, यही सच्चे और सचेत जीवन की सूझ-बूझ है, परन्तु तेरी भगति, सेवा वही कर सकता है जिससे वाहेगुरु आप कराता है।

ऐसा ही समझा जाना चाहिए कि अभिजीत ग्रेनाईट इन्डस्ट्रीज के संचालक किरणोंत परिवार   पर वाहेगुरु ने  कृपा करके श्री अखण्ड पाठ साहिब की सेवा करवा रहे है।

वाहेगुरु की कृपा बख्शीश का पूरा आत्मिक आन्नद लेने के लिये किरणोंत परिवार भी कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता और  इस मौके पर किरणोंत परिवार ने अपने चितपरिचित सभी रिश्तेदारों, इष्ट-मित्रों  को शामिल करने के लिये हर एक के  घर घर जाकर निमन्त्रण दिया जा रहा है।

अभिजीत ग्रेनाईट इन्डस्ट्रीज, खालसा एस्टेट,  अहमदाबाद - जालोर हाईवे, टोल प्लाजा के पास भागली, (जालोर)   पर  गुरूवार 6-10-2022 को प्रात: 8-01 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ करवाया जायेगा, जिसकी समाप्ति भोग साहिब शनिवार  8-10- 2022 को प्रात: 08-01 बजे पढेगा। उपरान्त गुरुबाणी कीर्तन एवं गुरु लंगर प्रसाद वितरित होगा।

स्वागतकर्ता:
श्रीमति कला देवी
धर्मपत्नि स्व. सरदार मघन सिंह जी किरणोंत,
(पाली वाले)
एवं समस्त किरणोंत परिवार।

अधिकर जानकारी के लिए :
9929139999,  9929159999
9929439999,  9928539999

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आदरणीयजी धन्यवाद 🙏

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रिश्ते- नाते : वैवाहिक समाचार = वधु चाहिए

लबाना सिख समाज के मंदीप सिंह एटीसी अधिकारी पद पर नियुक्त, समाज में हर्ष की लहर

सरदार निरंजन सिंह छोहित सचखण्ड सिधारे: