सरदारनी माता शील कौर की अन्तिम अरदास श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग एवं गुरुबाणी शब्द कीर्तन के साथ सम्पन्न :

 सरदारनी माता शील कौर की अन्तिम अरदास श्री अखण्ड पाठ साहिब के भोग एवं गुरुबाणी शब्द कीर्तन के साथ  सम्पन्न : 


अगर हमारे पास सिमरण की पूंजी नहीं होगी तो परमात्मा के दरगाह में हमें नीचा देखना पड़ेगा: रागी भाई सतपाल सिंह जी 

=====

अजमेर, 11 नवम्बर 2022,  (जी.एस. लबाना)। हर देश में  अपनी अपनी करन्सी चलती है, जब हम अपने देश से दूसरे देश जाते है तो हमे उस देश की करन्सी की जरूरत होती है, इसी प्रकार जब हम परमेश्वर, परमात्मा के देश जाते है तो हमें वहां उस देश की करन्सी की जरूरत पड़ेगी, परमात्मा के देश की करन्सी सिर्फ नाम सिमरण है, जब यह महारे पास नहीं होगी तो हमें वहां परमात्मा की दरगाह में नीचा देखना पड़ेगा। यह कहते हुए पहले दो-चार मिनट तक वाहेगुरु-वाहेगुरु  का जाप करते हुए  गुरुद्वारा गुरु नानक सभा, गंज अजमेर के हजूरी रागी भाई सतपाल सिंह जी  ने "हर जस रे मना गाइ ले जो संघीय है तेरो...।", "किस नाल कीजे दोस्ती सब जग चरण हार...।",  आदि गुरुबाणी शब्द कीर्तन करते हुए संगत को निहाल किया। 

उक्त शब्द एवं गुरुबाणी शब्द कीर्तन रागी भाई  सतपाल सिंह जी आज शुक्रवार 11 जुलाई 2022 को गुलाब शाह तकिया, अजमेर में सरदारनी माता शील कौर के अन्तिम अरदास के अन्तर्गत सजे गुरुबाणी कीर्तन दरबार में कहे। 

गुरुबाणी कीर्तन दरबार में इनसे पहले अजमेर केसर गंज स्थित गुरुद्वारा बाला साहिब के  रागी भाई अभिजीत सिंह जी ने  " जो नर दुख में दुख नहीं माने...।", "प्राणी किया मेरा किया तेरा...।", "पन्ने में पवन समाया जोति में जोत रलजाइया....।",  भाई भजन सिंह जी ( रतलाम वाले) ने    "जब कछु न सियो तब किया करता कोन करम करि आया...।",  भाई  तीर्थ सिंह जी मिस्कीन अजमेर , भाई सोहन सिंह जी अजमेर ने भी गुरुबाणी शब्द कीर्तन रही संगत को निहाल किया।  

ज्ञात रहे कि स्वर्गवासी सरदार लाल सिंह गुलवान की धर्मपत्नि सरदारनी माता शील कौर शुक्रवार 4 नवम्बर 2022 को अकाल चालाणा कर गईं थी । 

परिवार जनों  द्वारा  स्र्गववास की आत्मिक शान्ति एवं कल्याणार्थ  अपने निवास  स्थान: 574/57, गुलवान भवन, गुलाब शाह का तकीया, रेलवे स्टेशन के पास, तोपदड़ा, अजमेर पर बुधवार 9 नवम्बर 2022 को प्रात: 11-00 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ करवाया गया था, जिसका  भोग साहिब  शुक्रवार 11 नवम्बर 2022 को प्रात: 11-00 बजे पड़ा , उपरान्त  गुरुबाणी शब्द कीर्तन दरबार सजाया गया था । 

स्वर्गवासी  सरदारनी माता शील कौर के  सुपुत्र सरदार सरदार हरभजन सिंह गुलवान (सेवानिवृत्त मेल एक्सप्रेस हाई स्पीड गार्ड,पश्चिम रेलवे, अहमदाबाद, मो. 9428043058), सरदार राजेन्द्र सिंह गुलवान: ( मो. 9314108971), सरदार सुरजीत सिंह गुलवान: ( मोटर मैन सबर-1, सेन्ट्रल रेलवे, बाम्बे वी.टी. मो.9004413593) सरदारनी जसवंत कौर- करतार सिह : (पुत्री-दामाद, मो. 7303058530) ने अन्तिम अरदास में शामिल हुई समूह साध संगत का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।  

 कीर्तन दरबार उपरान्त अरदास एवं हुकमनामा लेकर गुरुप्रसद, गुरु का अटूट लंगर प्रसाद  वितरण किया। 

अन्तिम अरदास में साध संगत के रुप में स्वजातीय समाज के के अतिरिक्त अन्य अनैक गणमान्य लोग  शामिल हुए। गुरुबाणी शब्द कीर्तन दीवान का संचालन भाई भगवान सिंह ननगाण ने किया।  

अन्तिम अरदास पर सजे गुरुबाणी कीर्तन दरबार 

 का विडियो देखें 👇👇

https://youtu.be/bRulodkoBh4

🙏

जी. एस, लबाना : सम्पादक 9414007822 


टिप्पणियाँ

  1. सभी पाठक गण अपनी राय जरूर दें। लबाना सिख समाज के समाचारों के लिए 9414007822 सेव करें। अपना नाम पता भेजे 🙏

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

आदरणीयजी धन्यवाद 🙏

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

HUKAMNAMA SRI DARBAR SAHIB AMRITSAR ANG 686, Date 30-10-2025

माता आसुदी बाई की प्रथम वर्सी 16 अप्रेल को

सरदार राजेन्द्र सिंह जी 6 अक्टूबर 2022 को आरम्भ करवाऐगें श्री अखण्ड पाठ साहिब