पुष्कर स्थित गुरूद्वारे में श्री गुरू नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया:
पुष्कर स्थित गुरूद्वारे में श्री गुरू नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया:
=======
सजे दो महान कीर्तन दरबार : रागी सिघों व कथा वाचक ने किया संगत को निहाल : 
======
पुष्कर, अजमेर/जी.एस. लबाना।  धन गुरु नानक देव के 
 प्रकाशोत्सव को मुख रख कर  गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार पुष्कर राज अजमेर में  18 नवम्बर 2022 को प्रत:   श्री  अखंड़ साहिब का पाठ साहिब आरम्भ करवाया गया जिसका भोग साहिब 20 नवम्बर 2022 रविवार  को प्रात: पढा, उपरान्त  दोपहर 2-30 बजे तक खुले पंडाल में कीर्तन दरबार सजाया गया जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी भाई हरविन्दर सिंह जी (हजूरी रागी श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब ),  भाई तरनवीर सिंह जी (हजूरी रागी गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार पुष्कर राज)  कथा वाचक भाई जसविन्दर सिंह जी दर्दी ( गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब), गुरनाम सिंह जी (अम्बाला कोटा वाले), भाई मन मोहन सिंह जी निमाणा (झालरें सचिन वाले),  कवी जत्था भाई तरनवीर सिंह जी (रामदास अमृतसर वाले),  गुरु जस गायन कर संगत को निहाल किया। इससे पहले दरबार साहिब में रात्रि में भी गुरुबाणी शब्द कीर्तन दरबार सजाया गया और जबरदस्त आतिशबाजी की गई।  
ब्रह्मज्ञानी बाबा लख्खा सिंह के उदम उपरवाला सदके हर वर्ष पुष्कर राज अजमेर में श्री गुरुद्वारा नानक दरबार में गुरु पर्व मनाया जाता है इसमें कोटा की संगत नगर कीर्तन के साथ पहूंचती है, इसके साथ राजस्थान के कई अलग अलग शहर कस्बों से सिख संगत आकर गुरुबाणी स्वर्ण कर अपना लोक परलोक सुहेला करती है।
आईजी का किया सम्मान 
=============
कीर्तन दरबार में अजमेर रैंज के आईजी रुपिंद्र सिंह जी व इनकी धर्मपत्नी  को बाबा लखा सिंह जी सिरोपाऊ भेट कर सम्मानित किया ।  
रक्तदान शिविर लगा 
=============
  प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी व एचडीएफसी बैंक के सहयोग से  गुरूद्वारा परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 39 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। 
🙏
(फोटो विडियो  व समाचार संकलन सहयोगी: दिलीप नागोरा, आशू साऊंड वाले)  
विडियो देखें 👇👇

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आदरणीयजी धन्यवाद 🙏