श्री गुरु रामदास साहिब जी के प्रकाश पर्व : नगर कीर्तन आज शनिवार 28 अक्टूबर 23 को


श्री गुरु रामदास साहिब जी के प्रकाश पर्व : नगर कीर्तन आज 

🙏🙏

महान कीर्तन दरबार 29  व 30 अक्टूबर को

अजमेर (सुरजीत सिंह)/प्रकाश पर्व  पर गुरुद्वारा  साहिब से नगर  कीर्तन आज शनिवार 28  अक्टूबर  2023 को दोपहर 2-00 बजे साहिब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब के स्वरूप के साथ पंच प्यारों की अगुवाई में, बैंड बाजों के साथ आरम्भ होगा जो पहाड़ गंज, राजेन्द्र स्कूल से मलूसर रोड, नवाब का बेड़ा ( टंकी) से रावण की बगीची, तिलोक नगर से झूलेलाल चौक, आशा गंज, होते हुए लबाना कालोनी स्थिति निज स्थान  गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहिब आएगी। इस बार नगर कीर्तन में कर्तब दिखाने श्री गुरु हरगोबिन्द  गोबिन्द साहिब गतका अखाड़ा पार्टी भी आ रही है ।

नगर कीर्तन आरंभ होने से पहले गुरुद्वारा साहिब में प्रात: 9 -00 लडीवार चल रहे दो श्री अखण्ड  पाठ साहिब के भोग पढेंगे, उपरान्त कीर्तन दोपहर तक गुरुबाणी शब्द कीर्तन दीवान सजाया जाएगा। उपरान्त  नगर कीर्तन आरंभ होगा। 

     श्री गुरु रामदास साहिब का पावन प्रकाश पर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अजमेर में 21वां महान कीर्तन दरबार 29 व 30 अक्टूबर  2023 को समूह साध संगत के सहयोग से गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहिब, लबाना कालोनी, संत कंवर राम स्कूल के पीछे आशा गंज, अजमेर में उत्साह, श्रध्दा, और प्यार के  साथ आयोजित किया जा रहा है।

       प्रकाश पर्व को मुख रखते हुए गुरुद्वारा साहिब में श्री अखण्ड पाठ साहिब की लड़िया  16 अक्टूबर  2023 से आरम्भ हो हो चुकी है जो निर्विघ्ता से चल रही है जिनकी समाप्ति 30 अक्टूबर 2023 को प्रात: 10-00 बजे होगी।

  रविवार 29 अक्टूबर 2023 को सांय 7-00 बजे से रात्रि 10-00 बजे तक महान कीर्तन दरबार उपरान्त अरदास एवं गुरु का लंगर अटूट बरतेगा । 

 सोमवार  30 अक्टूबर 2022 को सांय 7-00 बजे से रात्रि 10-00 बजे तक महान कीर्तन दरबार उपरान्त अरदास व गुरु का लंगर अटूट बरतेगा ।

कीर्तन समागम में पधारे रहे जत्थे: ========

कीर्तन दरबार में  पंथ के प्रसिद्ध रागी, एवं परम् सत्कार योग पूजनीय गद्दीनशीन महन्त सन्त बाबा  सुखदेव सिंह जी ( ढेरा सन्त बाबा हिम्मत सिंह साहब दरबार), भाई गुरविंदर सिंह (रुद्रपुर वाले), भाई चमनजीत सिंह 'चन्नी' ( दिल्ली वाले), भाई सुरजीत सिंह 'सिधु' (हजूरी रागी) पधारे रहे है जो अपनी मधुरवाणी द्वारा गुरुबाणी हरजस गायन कर संगत को निहाल  करेंगे ।

नगर कीर्तन की तैयारी: 

सेवा में जुटे श्रद्धालु 👇

https://youtube.com/shorts/K9x2lwd3aVo?si=tUhyh3hgewHLsY1Y




इससे सम्बंधित पिछला समाचार पढ़े 👇 

https://labanajagrtisandesh.blogspot.com/2023/10/29-30.html

प्रकाशित खबर देखें 👇 


अपनी राय कमेंट्स बाक्स में दें 👇

सभी एक किल्क पर* 👇🏻
⚘🙏


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

माता गोपी बाई के निमत तीसरे की रस्म 30 नम्बर को, अन्तिम अरदास 9 दिसम्बर को

सरदार सूरज सिंह विंझरावत की पूज्य माता गोपी बाई सचखण्ड सिधारी:

Mukhwak Sachkhand Sri Harmandir Sahib Amritsar Ang 727, Date 07-12-25