मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल पिची भाई के निवास पर पहुंचे की आत्मीय मुलाकात

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल पिची भाई के निवास पर पहुंचे की आत्मीय मुलाकात



​दैनिक मरु प्रहार/संवाददाता

​बीलीमोरा/नवसारी। मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल और गुजरात के पूर्व वन मंत्री मंगुभाई पटेल शनिवार को नवसारी जिले के बीलीमोरा-चीखली क्षेत्र के प्रवास पर रहे। उनकी इस सद्भावना मुलाकात को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। अपनी व्यस्तता के बीच महामहिम ने विशेष रूप से बीलीमोरा के प्रतिष्ठित राजनीतिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व आसुसिंह लबाना (पिची भाई) के निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

​पिची भाई के साथ साझा की पुरानी यादें

क्षेत्र की राजनीति और समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले पिची भाई के निवास पर राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान राज्यपाल ने पिची भाई और उनके परिवार के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में पुरानी यादें साझा कीं। सामाजिक कार्यों में पिची भाई की सक्रियता और क्षेत्र के विकास में उनके योगदान की भी चर्चा हुई। इस मुलाकात के दौरान एक बेहद आत्मीय और भावुक माहौल देखने को मिला, जो लंबे समय के आपसी स्नेह को दर्शाता है।

मंदिर में दर्शन और क्षेत्र की खुशहाली की कामना

इससे पूर्व राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने बीलीमोरा स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ दादा मंदिर में श्रद्धापूर्वक दर्शन किए और आरती में भाग लिया। उन्होंने मंदिर में प्रार्थना कर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और प्रगति के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति

राज्यपाल के आगमन की सूचना मिलते ही उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए कई राजनीतिक और सामाजिक दिग्गज उमड़ पड़े। इस अवसर पर पिची भाई के साथ ही पूर्व मंत्री करशनभाई पटेल, विजयभाई पटेल, अमिताबेन पटेल, अश्विन पटेल, निरव टेलर, प्रज्ञेश पटेल, मनीष पटेल, सुमित्रा पटेल और उर्वशी पाटिल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

​यह पूरी मुलाकात बीलीमोरा क्षेत्र के लिए यादगार बन गई, जहाँ एक ओर महामहिम की सादगी दिखी, वहीं पिची भाई जैसे समर्पित समाजसेवी के प्रति उनकी आत्मीयता ने सभी का दिल जीत लिया।

मुलाकात के क्षण कैमरे में कैद 



























 



=×÷×


लबाना जागृति सन्देश 
सन्त सीतल सिंह जी (महू वालों) के आर्शीवाद से स्थापित एवं महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह जी के आर्शीवाद से संचालित:
लबाना सिख समाज का अग्रणी पाक्षिक समाचार पत्र 
सम्पादक: 
जी. एल. लबाना 
9414007822
🙏🙏

 सिख समाज के  समाचारों से जुड़ने के लिये
 9414007822
 को सेव करें और अपना नाम, पता, जाति, निवास स्थान,  अपना वाटस्अप मोबाइल नम्बर लिख कर भेजें। 

🙏🙏


सम्पादक का पता : 

प्लाट नम्बर 2, पत्रकार कालोनी कोटडा, 

अजमेर (राजस्था) 

सम्पर्क :  ई-मेल: 

bunty3555@yahoo.com

मो./वाट्सअप/फोन-पे:  9414007822

अर्जेन्ट : मो. - 9587670300 🙏
अधिक समाचार पढ़ने के लिए 👇

 किल्क करें 👇 

https://www.dailymaruprahar.page/?m 

अपने विचार नीचे कमेंट्स बाक्स में दें l



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरदार निरंजन सिंह छोहित सचखण्ड सिधारे:

डॉक्टर इन्द्रजीत सिंह की माता सरदारनी नानकी कौर सचखण्ड सिधारी: अन्तिम संस्कार गुरुवार 22 जनवरी को

माता गोपी बाई के निमत तीसरे की रस्म 30 नम्बर को, अन्तिम अरदास 9 दिसम्बर को