सरदारनी नानकी कौर के निमत अंतिम अरदास रविवार 1 फरवरी 2026 को
जो आइआ सो चलसी सभु कोई आई वारीऐ ॥ जिस के जीअ पराण हहि किउ साहिबु मनहु विसारीऐ ॥ 🙏 डॉक्टर इन्द्रजीत सिंह की माता सरदारनी नानकी कौर के निमत अंतिम अरदास रविवार 1 फरवरी 2026 को अजमेर। स्वर्गवासी सरदारनी माता नानकी कौर के निमत आत्मिक शान्ती एवं कल्याणार्थ अन्तिम अरदास रविवार 1 फरवरी 2026 को गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार एचएमटी, अजमेर में होगी । अन्तिम अरदास से पहले शोकाकुल परिवार जनों द्वारा उक्त एचएमटी गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार एचएमटी अजमेर में शुक्रवार 30 जनवरी 2026 को प्रात: 11-00 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ करवाया जायेगा जिसका भोग साहिब रविवार 1 फरवरी 2026 को प्रात: 11-00 पड़ेग। उपरान्त गुरुद्वारा साहिब में गुरुवाणी कीर्तन दरबार सजेगा जिसमें पंथ के प्रसिद्ध गुणीज्ञानी, रागी सिंह गुरुवाणी शब्द कीर्तन राही अपनी मधुर वाणी से विच्छुड़ी आत्मा को श्रध्दासुमन अर्पित करते हुए दोपहर 1-30 बजे संगत को निहाल करेंगे, उपरान्त आनन्द साहिब, अरदास, हुकमनामा एवं गुरु का अटूट लंगर प्रसाद वितरित होग। ज्ञात रहे कि स्वर्गवासी सरदार क...