ब्रह्मज्ञानी सन्त बाबा सीतल सिंह जी के जन्म दिवस पर विशेष गुरमत समागम 3 से 5 मार्च 2023 को दिल्ली में...
  संत का मारगु धरम की पउड़ी को वडभागी पाए ॥   अर्थात :  संतों का मार्ग ही धर्म की सीढ़ी है, जिसे कोई भाग्यशाली ही प्राप्त करता है। ब्रह्मज्ञानी  सन्त बाबा सीतल सिंह जी के जन्म दिवस पर विशेष गुरमत समागम 3 से 5 मार्च 2023 को दिल्ली में  नई दिल्ली। ब्रह्मज्ञानी सन्त बाबा सीतल सिंह जी (महू वालों) के जन्म दिवस को समर्पित करते हुए समूह साध संगत के सहयोग से डेरा सन्त बाबा हिम्मत सिंह साहिब दरबार,  तेल मिल गली, पहाड़ गंज, नई दिल्ली  में शुक्रवार  3 मार्च  2023 से  रविवार 5 मार्च 2023 तक विशेष गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है।  आरम्भ श्री अखण्ड पाठ साहिब  शुक्रवार 3 मार्च 2023 को प्रात: 9-30  बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब का  आरम्भ नानकसर जत्था (जगराऊं) वालों की मौजूदगी में होगा एवं सांय 3 से 5 बजे तक समूह साध संगत के  द्वारा  श्री सुखमनी साहिब का पाठ।   गुरुबाणी कीर्तन दरबार   शनिवार 4 मार्च 2023 को  सांय 6-45 से 8-00 बजे तक श्री रहिरास साहिब का पाठ, आरती (नानक सर जत्था जगराऊं वाले), 8 बजे से 1...