सन्त बाबा हिम्मत सिंह साहिब का सालाना जोड़ मेला 3 से 6 मार्च 2023 को:...

सन्त बाबा हिम्मत सिंह साहिब का सालाना जोड़ मेला 3 से 6 मार्च 2023 को:


28 फरवरी 2023 को संपट श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ होगा



कल्याण (मुम्बई)। परोपकारी महान सन्त बाबा हिम्मत सिंह साहिब का सालाना जोड़ मेला डेरा सन्त बाबा हिम्मत सिंह साहिब दरबार, कल्याण धाम, प्लाट नम्बर 3382-3383, जोजावाला पैट्रोल पम्प,  नजदीक मीरा हास्पीटल, वली पीर रोड, कल्याण वैस्ट, (महाराष्ट्र) में साहिब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी की अगुवाई में महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह जी के उपरवाला सदके शुक्रवार, शनिवार, रविवार, सोमवार दिनांक 3 से 6 मार्च 2023 को मनाया जायेगा।  

संपट श्री अखण्ड पाठ साहिब:

इस अवसर पर  मंगलवार 28 फरवरी 2023 को  प्रात: 9-00 बजे  संपट श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ करवाया जायेगा जिसकी समाप्ति सोमवार  6 मार्च 2023 को प्रात: 9-00 बजे होगी। 

पांच श्री अखण्ड पाठ साहिब एवं नगर कीर्तन: 

इस बीच  बुधवार 1 मार्च  2023 को प्रात: 9-00 श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ होगा जिसका भोग साहिब  शुक्रवार 3 मार्च 2023 को प्रात: 9-00 बजे पड़ेगा। उपरान्त इसी समय 3 मार्च को  ही पांच श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ करवाए जाएंगें।  जिनके भोग साहिब रविवार 5 मार्च 2023  को प्रात: 9-00 बजे पड़ेगें। उपरान्त महान नगर कीर्तन निकाला जायेगा, जो  कल्याण शहर के मुख्य मार्गों से होकर पुन: दरबार साहिब पर समाप्त होगा।

महान कीर्तन दरबार: 

सोमवार 6 मार्च 2023 को प्रात: संपट श्री अखण्ड पाठ साहिब की पूर्ण समाप्ति उपरान्त  दोपहर तीन बजे तक महान कीर्तन दरबार सजाया जायेगा जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी सिंह, कथा वाचक सन्त बाबा मनजीत सिंह जी (उल्लास नगर वाले), भाई परमजीत सिंह  (मोनी), बीबी गुलशन कौर जी, बीबी बलविन्दर कौर जी, भाई गुरबच्चन सिंह जी, भाई हरबंस सिंह जी गुरुबाणी शब्द कीर्तन राही संगत को निहाल करेगे। 

साध संगत को विनती: 

गद्दीनशीन महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह जी व राजू गंगवानी (दुबई वाले),  खियलदास, नवीन,  संजय  पंजाबी, राजू भाई, हेमन  दास, प्रधान मख्खन सिंह गुलवान, नवीन ठाकुर (मेडीकल) आदि ने समूह साध साधसंगत के चरणों में विनम्रता सहित विनती है कि समयानुसार दर्शन देकर तन, मन धन से सेवा करके गुरु घर की खुशियाँ प्राप्त अपना लोक परलोक सुहेला करें।

इस महान महायज्ञय पर  अपनी सेवाएं देने के इच्छुक एवं अधिक जानकारी के लिए:

महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह


के मोबाइल नम्बर:
9818126912

93218 26191
पर सम्पर्क किया जा सकता है। 

🙏🙏🙏🙏🙏🙏 


लबाना जागृति सन्देश 
सन्त सीतल सिंह जी (महू वालों) के आर्शीवाद से संचालित 
लबाना सिख समाज का अग्रणी पाक्षिक समाचार पत्र 
सम्पादक: जी. एल. लबाना 
9414007822
🙏🙏
लबाना सिख समाज  के  समाचारों से जुड़ने के लिये 9414007822 को सेव करें और अपना नाम, पता, जाति, निवास स्थान,  अपना वाटस्अप, मोबाइल नम्बर लिख कर भेजें। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरदार निरंजन सिंह छोहित सचखण्ड सिधारे:

डॉक्टर इन्द्रजीत सिंह की माता सरदारनी नानकी कौर सचखण्ड सिधारी: अन्तिम संस्कार गुरुवार 22 जनवरी को

माता गोपी बाई के निमत तीसरे की रस्म 30 नम्बर को, अन्तिम अरदास 9 दिसम्बर को