ब्रह्मज्ञानी संत बाबा सीतल सिंह जी (महू वाले) की पावन स्मृति को समर्पित होंगे विशेष दीवान
"ब्रह्मगिआनी संगि सगल उधारु॥ नानक ब्रह्मगिआनी जपै सगल संसारु॥"
(संतों के चरणों की धूल और गुरुबाणी का कीर्तन ही मनुष्य के लोक-परलोक को सुखी बनाता है।)
अजमेर में सजेगा पांचवा भव्य गुरमत कीर्तन समागम:
ब्रह्मज्ञानी संत बाबा सीतल सिंह जी (महू वाले) की पावन स्मृति को समर्पित होंगे विशेष दीवान
अजमेर/लबाना जागृति सन्देश प्रतिनिधि।
अजमेर। पावन नगरी अजमेर के लबाना कालोनी, पहाड़गंज में सुशोभित गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहिब में सिख पंथ की महान शख्सियत और रूहानियत के पुंज, ब्रह्मज्ञानी संत श्री शीतल सिंह जी (महू वाले) की पावन स्मृति को समर्पित 'पांचवा विशाल गुरमत कीर्तन समागम' बड़े ही श्रद्धाभाव और हर्षोल्लास के साथ शनिवार 9, रविवार 10, व सोमवार 11 मई 2026 को आयोजित किया जा रहा है। लबाना समाज सहित समस्त सिख संगत के लिए गौरव का केंद्र बनने वाले इस समागम की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
गुरमत कीर्तन समागम और श्री अखण्ड पाठ परम सत्कार योग्य भाई जगजीत सिंह जी (अमेरिका वाले) एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, के विशेष सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
अखंड पाठ साहिब और कीर्तन का प्रवाह
समागम की शुरुआत शनिवार, 9 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के आरंभ के साथ होगी। भक्ति और वैराग्य के इस सफर का समापन सोमवार, 11 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ होगा।
विशेष कीर्तन दीवान:
दिल्ली के रागी जत्थे इलाही गुरबाणी गायन कर संगत को करेगे निहाल
समागम का मुख्य आकर्षण सोमवार, 11 मई को आयोजित होने वाला 'विशेष कीर्तन दीवान' रहेगा। इसमें दिल्ली से पधारे सुप्रसिद्ध रागी
भाई अमरिन्दर सिंह जी खालसा
एवं
रागी भाई अमनजीत सिंह खालसा
अपनी मधुर वाणी और गुरुबाणी के रसमय कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेंगे। यह विशेष दीवान प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक सजेगा।
गुरु का अटूट लंगर
कीर्तन समागम उपरान्त अरदारस, हुकमनामा गुरु महाराज का अटूट लंगर बरताया जाएगा।
विनम्र निवेदन
भाई जगजीत सिंह जी (अमेरिका वाले) ने एवं गुरुद्सवारा प्रबंधक कमेटी ने मूह साध-संगत से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित इस रूहानी समागम में हाजिरी भरकर महापुरुषों का आशीर्वाद प्राप्त करने के साथ गुरुबाणी श्रवण कर अपना जीवन सफल बनाएं।
अधिक जानकारी के लिए
सरदार सूरज सिंह विंझरावत (अध्यक्ष गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) मो. 9828053286
सरदार जोगेन्द्र सिंह
मो. 99826 81313
पर सम्पर्क किया जा सकता है ।
🙏🙏
🙏 🙏 🙏 🙏
👉🏼 *स्वजातीय समाज से जुड़ने और समाचार प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 👇 आप ग्रुप में स्वयं ही शामिल हो सकते हैं। 👇*
🙏🙏



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आदरणीयजी धन्यवाद 🙏