लबाना सिख समाज को गौरवान्वित करने वाली सुखद खबर: तैराक प्रभजोत सिंह गुलवान ने जीते चार स्वर्ण पदक, बने 'बेस्ट स्विमर'
लबाना सिख समाज को गौरवान्वित करने वाली सुखद खबर ....
अजमेर जिला ओपन एक्वेटिक चैंपियनशिप-2026:
युवा तैराक प्रभजोत सिंह गुलवान ने जीते चार स्वर्ण पदक, बने 'बेस्ट स्विमर'
इन स्पर्धाओं में गाड़े सफलता के झंडे:
युवा तैराक प्रभजोत सिंह गुलवान ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट टाइमिंग के साथ प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीते, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
50 मीटर बैकस्ट्रोक (50m Backstroke): मात्र 0:38.13 सेकंड की बेहतरीन टाइमिंग के साथ प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक)।
100 मीटर फ्रीस्टाइल (100m Freestyle): 1:13.53 मिनट के समय के साथ प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक)।
200 मीटर आईएम (200m IM) और 50 मीटर फ्रीस्टाइल (50m Freestyle) स्पर्धाओं में भी स्वर्ण पदक जीतकर अजमेर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता के दौरान विजेताओं को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन विजेताओं को अजमेर पुलिस अधीक्षक (एसपी) हर्षवर्धन अग्रवाल ने सम्मानित किया। वहीं, प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि एवं पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस सफल आयोजन और प्रभजोत की इस शानदार उपलब्धि पर साई स्विमिंग अकादमी के ऑर्गनाइजिंग डायरेक्टर उदय सिंह, पटेल स्टेडियम स्विमिंग पूल के चीफ कोच कपिल कुमार वर्मा और जिला खेल अधिकारी (अजमेर) राम निवास चौधरी सहित खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
ज्ञात रहे कि होनहार प्रभजोत सिंह गुलवान मदार अजमेर निवासी सरदार त्रिलोक सिंह गुलवान के सुपुत्र हैं
युवा तैराक प्रभजोत सिंह गुलवान की हौसलाअफजाई के लिये आप 93765 36333 पर फोन कर सकते हैं।
🙏🙏







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आदरणीयजी धन्यवाद 🙏