कमल विद्या मंदिर की छात्रा परमजीत कौर ने 12वीं बोर्ड में हासिल किए 86.80% अंक, लबाना सिख समाज में हर्ष की लहर

कमल विद्या मंदिर की छात्रा परमजीत कौर ने 12वीं बोर्ड में हासिल किए 86.80% अंक, 



लबाना सिख समाज में हर्ष की लहर

दैनिक मरु प्रहार/संवाददाता

पाली। (लबाना जागृति सन्देश न्यूज)/ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में पाली शहर के सरदार पटेल नगर स्थित कमल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा परमजीत कौर ने शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और माता-पिता के साथ-साथ पूरे लबाना सिख समाज का नाम रोशन किया है।

परमजीत कौर ने परीक्षा में 86.80% अंक (434/500) प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस शानदार सफलता पर लबाना सिख समाज सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

विभिन्न विषयों में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन

​परमजीत कौर ने कला वर्ग के विभिन्न विषयों में बेहतरीन अंक अर्जित किए हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाते हैं: ​इतिहास (History): 97 अंक (विशेष योग्यता - D),,​भूगोल (Geography): 92 अंक (विशेष योग्यता - D), ​राजनीति विज्ञान (Pol. Science): 85 अंक (विशेष योग्यता - D), ​हिन्दी अनिवार्य: 82 अंक, ​अंग्रेजी अनिवार्य: 78 अंक

समाज और परिवार ने दी बधाई

​परमजीत कौर के पिता स्व. सरदार दिलीप सिंह और माता सरदारनी मीनू कौर ने बेटी की इस स्वर्णिम सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उसकी नियमित पढ़ाई और गुरुजनों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।

ज्ञात रहे कि होनहार छात्र परमजीत कौर सामाजिक कार्यों में समाज सेवा का अग्रणी पंक्ति में तत्पर रहने वाले सरदार मोहन सिंह सुपुत्र सरदार बुध्दसिंह किरनोंत की भतीजी है । 

छात्रा परमजीत कौर की हौसलाअफजाई के लिये सरदार मोहन सिंह के  9251695742 नम्बर पर बधाई दी जा सकती है।

छात्रा की इस गौरवमयी उपलब्धि पर
    लबाना सिख समाज के प्रबुद्ध जनों, लबाना जागृति सन्देश परिवार, रिश्तेदारों और विद्यालय परिवार ने परमजीत कौर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। समाज बंधुओं का कहना है कि परमजीत ने समाज की अन्य बालिकाओं के लिए भी प्रेरणा बनने का काम किया है।
सम्पादक: जी. एस. लबाना
🙏🙏🙏🙏🙏
 
विशेष आग्रह; 
👇👇
  लबाना सिख समाज के किसी भी छात्र/छात्रा ने इस वर्ष  2026 में 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 80%से अधिक अंक प्राप्त किये हैं तो वह अपनी अंकतालिका की छाया प्रति व अपना फोटो आदि जानकारी हमें भेज सकते हैं । अंक तालिका भेजने के लिये 👇
9414007822
9587670300
नम्बर सेव कर लें 
यह दोनों नम्बर सम्पादक 
गोपाल सिंह लबाना 
के हैं । 🙏






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सुरज सिंह विंझरावत के लघुभ्राता सरदार सुरेन्द्र सिंह स्वर्गवास: अंतिम संस्कार कल मंगलवार 30 जून 2026 को

रिश्ते- नाते : वैवाहिक समाचार = वधु चाहिए

लबाना सिख समाज के मंदीप सिंह एटीसी अधिकारी पद पर नियुक्त, समाज में हर्ष की लहर