लबाना समाज का गौरव: हर्षप्रीत सिंह ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे

 लबाना समाज का गौरव: 

हर्षप्रीत सिंह ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे, अर्जित किए 96.6% अंक

लबाना जागृति सन्देश/संवाददाता
​जयपुर/अजमेर। लबाना समाज के होनहार विद्यार्थी हर्षप्रीत सिंह ने अपनी असाधारण प्रतिभा से पूरे समाज को गौरवान्वित किया है। जयपुर के सांगानेर स्थित संत श्री आसारामजी पब्लिक स्कूल के छात्र हर्षप्रीत ने सीबीएसई (CBSE) सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6% कुल अंक प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया है।

मार्क्सशीट का विश्लेषण: हर विषय में श्रेष्ठता

हर्षप्रीत सिंह (सुपुत्र श्री अमरजीत सिंह एवं श्रीमती रजनी कौर) की मार्कशीट उनकी कड़ी मेहनत की गवाही दे रही है। उन्होंने मुख्य पांच विषयों में कुल 476/500 अंक प्राप्त किए हैं। उनके अंकों का विवरण इस प्रकार है:

​आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI): 100 में से 100 (शत-प्रतिशत अंक), फिजिक्स (Physics): 99 अंक, मैथमेटिक्स (Mathematics): 96 अंक, इंग्लिश (English): 94 अंक, शारीरिक शिक्षा (Physical Education): 94 अंक, केमिस्ट्री (Chemistry): 93 अंक, आधुनिक तकनीक में हासिल की विशेष दक्षता

हर्षप्रीत ने आधुनिक युग के सबसे चुनौतीपूर्ण विषय 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस' में पूरे 100 अंक प्राप्त कर यह सिद्ध कर दिया है कि वे भविष्य की तकनीक के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित संपूर्ण समाज में हर्ष का माहौल है।

लबाना जागृति सन्देश परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ
ज्ञात रहे कि हर्षप्रीत सिंह अजमेर निवासी सरदार जगदीश सिंह भमलोत (पाली वाले) के सुपौत्र  एवं  सरदार सुपुत्र सरदार अमरजीत सिंह के सुपुत्र हैं।

हर्षप्रीत की इस ऐतिहासिक सफलता पर 'लबाना जागृति सन्देश' परिवार उन्हें और उनके परिवार को बहुत-बहुत बधाई देता है। हमें गर्व है कि हमारे समाज का युवा शिक्षा के उच्चतम स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। हम उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की मंगल कामना करते हैं।


सम्पादक: जी. एस. लबाना
🙏🙏🙏🙏🙏
 
विशेष आग्रह; 
👇👇
  लबाना सिख समाज के किसी भी छात्र/छात्रा ने इस वर्ष  2026 में 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 80%से अधिक अंक प्राप्त किये हैं तो वह अपनी अंकतालिका की छाया प्रति व अपना फोटो आदि जानकारी हमें भेज सकते हैं । अंक तालिका भेजने के लिये 👇
9414007822
9587670300
नम्बर सेव कर लें 
यह दोनों नम्बर सम्पादक 
गोपाल सिंह लबाना 
के हैं । 🙏



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सुरज सिंह विंझरावत के लघुभ्राता सरदार सुरेन्द्र सिंह स्वर्गवास: अंतिम संस्कार कल मंगलवार 30 जून 2026 को

रिश्ते- नाते : वैवाहिक समाचार = वधु चाहिए

लबाना सिख समाज के मंदीप सिंह एटीसी अधिकारी पद पर नियुक्त, समाज में हर्ष की लहर