सरदारनी शान्ति बाई सचखण्ड सिधारी : अन्तिम संस्कार कल सोमवार 19 अक्टूबर 2026 को प्रात: 11-00 बजे
लबाना जागृति सन्देश
दुखद समाचार
सरदारनी शान्ति बाई सचखण्ड सिधारी :
अन्तिम संस्कार कल सोमवार 19 अक्टूबर 2026 को प्रात: 11-00 बजे
खेरथल/गांव अगवानी निवासी स्वर्गीय सरदार बिजय सिंह विंझरावत की धर्मपत्नि सरदारनी शान्ति बाई आज रविवार 18 अक्टूबर 2026 सांय लगभग 5 बजे अकाल चलाणा कर सचखण्ड सिधार गई।
सरदारनी शान्ति बाई के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गुरुमर्यादानुसार कल 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को प्रात: 11-00 बजे किया जायेगा ।
लगभग 75 वर्षीय स्वर्गवासी सरदारनी शान्ति बाई के परिवार में दो पुत्र-पुत्रवधु, चार पुत्रियों-दामद, पौत्र-पौत्रियों से भरी पूरा परिवार है ।
शोकाकुल परिवार:
सरदार अमरजीत सिंह (सेवानिवृत्त: एयरफोर्स)
मो. 8295219020
सरदार अजीत सिंह "बन्टी"
मो. 9887851656
एवं समस्त विंझरावत परिवार।
गावं अगवानी, स्टेशन खेरथल (राजस्थान)
🙏🙏
👉🏼 *स्वजातीय समाज से जुड़ने और समाचार प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 👇 आप ग्रुप में स्वयं ही शामिल हो सकते हैं। 👇*
https://chat.whatsapp.com/CFu1BtlsYUV3N6Ae9FsYWY?mode=gi_t
🙏🙏
प्रिय पाठक,
9414007822
9587670300
उक्त दोनों नम्बर पर वाट्सअप ग्रुप हैं, परन्तु आये दिन कोई न कोई वाट्सअप बार-बार बैन हो जाता है, अत: वाट्सअप ग्रुप से जुड़े रहने के लिए कृपया उक्त दोनों नम्बरों को सेव करें 🙏

श्रध्दासुमन:
जवाब देंहटाएंएयर फोर्स से सेवानिवृत्त मेरे ज्येष्ठ दामाद सरदार अमरजीत सिंह विंझरावत की माताश्री, सत्कारयोग सरदारनी शान्ति बाई (धर्मपत्नि स्वर्गवासी सरदार बिजयसिंह) के अचानक सचखण्ड सिधार जाने के दुखद समाचार ह्रदय को गहरी पीढा पहुची है,
इस दुःख की घड़ी में स्व. सरदार बिजयसिंह विंझरावत के समूह परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं, सृष्टिकाल की रचना ही एसी है, परमपिता परमेश्वर के हूकम को मानना ही पड़ता है साहिब श्री गुरुग्रन्थ जी की गुरुवाणी फरमान करती है:-
*"रामु गइए, रावनु गइए जा कउ बहु परिवार । कहु नानक थिर कछु नही सुपने जिउ संसारु।।"*
(साहिब श्री गुरुग्रन्थ साहिब जी पृष्ठ-1426)
अर्थात: इस दुख की घड़ी में गुरुबाणी मन की अवस्था को समझाती है कि संसार स्वपन मात्र है, यहां कोई कितना भी बलवान क्यों न हो वह स्थाई तौर पर नहीं रह सकता, राम जो स्वमं शक्ति मान थे, और शक्तिशाली बहुत बड़े परिवार वाले रावन को भी जाना पढ़ा, प्रकृति का नियम है, जो संसार में आया है उसे जाना ही पढ़ता है।
अपनों के जाने का बहुत दुख होता ही है क्योंकि हम संसारिक जीव हैं अपनों के बिछड़ने का दुख होना स्वाभाविक है। पर हम उस प्रभु परमात्मा के आगे असहाय है, उसकी रजा को मानकर उसके आगे अरदास, वेनती, प्रार्थना ही कर सकते है कि "हे परमपिता परमेश्वर श्री हरि, अकाल पुरख वाहेगुरु, परमात्मा, निरंकार, हे श्रीराम जी कृपा करना स्वर्गवासी की आत्मा को सदैव अपने चरणों में निवास, शान्ति बक्शीश करना, पिछे शोकाकुल परिवार में सुख शान्ति, हम सभी को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करना 🙏
जी. एस. लबाना:
लबाना जागृति सन्देश
दैनिक मरु प्रहार,
प्रबन्धक निदेशक एवं प्रधान सम्पादक,,
अजमेर ।
Waheguru ji
जवाब देंहटाएंWaheguru ji
जवाब देंहटाएं