कमल विद्या मंदिर की छात्रा परमजीत कौर ने 12वीं बोर्ड में हासिल किए 86.80% अंक, लबाना सिख समाज में हर्ष की लहर
कमल विद्या मंदिर की छात्रा परमजीत कौर ने 12वीं बोर्ड में हासिल किए 86.80% अंक, लबाना सिख समाज में हर्ष की लहर दैनिक मरु प्रहार/संवाददाता पाली। (लबाना जागृति सन्देश न्यूज)/ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में पाली शहर के सरदार पटेल नगर स्थित कमल विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा परमजीत कौर ने शानदार प्रदर्शन कर अपने विद्यालय और माता-पिता के साथ-साथ पूरे लबाना सिख समाज का नाम रोशन किया है। परमजीत कौर ने परीक्षा में 86.80% अंक (434/500) प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस शानदार सफलता पर लबाना सिख समाज सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। विभिन्न विषयों में रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन परमजीत कौर ने कला वर्ग के विभिन्न विषयों में बेहतरीन अंक अर्जित किए हैं, जो उनकी कड़ी मेहनत को दर्शाते हैं: इतिहास (History): 97 अंक (विशेष योग्यता - D),,भूगोल (Geography): 92 अंक (विशेष योग्यता - D), राजनीति विज्ञान (Pol. Science): 85 अंक (विशेष योग्यता - D), हिन्दी अनिवार्य: 82 अंक, अंग्रेजी अनिवार्य: 78 अंक समाज...