ज्ञानी सोहन जी सचखण्ड सिधारे: अन्तिम संस्कार कल गुरुवार 16 मार्च को प्रात: 10 बजे

ज्ञानी सोहन जी सचखण्ड सिधारे: अन्तिम संस्कार कल गुरुवार 16 मार्च को प्रात: 10 बजे 

अजमेर। अजमेर के जाने माने गुरु घर        के सेवक, लबाना कालोनी स्थिति      गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहिब के          हैड ग्रन्थी रहे ज्ञानी सोहन सिंह जी        आज बुधवार 15 मार्च 2023 को            प्रात लगभग 10 बजे अकाल चालाणा      कर सचखण्ड सिधार गये।


सचखण्ड वासी  ज्ञानी सोहन सिंह जी के पार्थिव शरीर की अन्तिम शव यात्रा  लबाना कालोनी स्थिति गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहिब के पास  इनके निवास स्थान  से गुरुवार 16 मार्च 2023 को  प्रात: 10 बजे आशा गंज स्थिति महर्षि दयानंद सरस्वती शमशान स्थल के लिये रवाना होगी।


स्वर्गवासी भाई मगन सिंह विझंरावत के सुपुत्र, एवं ज्ञानी हरमीत सिंह जी  के पूज्य पिताश्री  ज्ञानी सोहन सिंह जी लगभग 84 वर्ष के थे। अजमेर में अनेक स्थानों, गुरुद्वारों में  अपनी सेवाएं दीं, लबाना कालोनी स्थिति गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहिब में  भी कई वर्षों  तक हैड ग्रन्थी की सेवा निभाई।


डेरा भाई हिम्मत सिंह साहिब के वर्तमान गद्दीनशीन महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह जी, गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहिब लबाना कालोनी अजमेर की प्रबन्धक कमेटी के सभी सदस्यों समेत अध्यक्ष  सरदार सूरज सिंह विझंरावत, अजमेर लबाना सिख पंचायत के सभी सदस्यों, प्रमुख गणमान्य लोगों, एवं सम्पादन गोपाल सिंह लबाना ने ज्ञानी सोहन सिंह जी के  अकाल चालाणा कर जाने पर  शोक प्रकट करते हुए अरदास विनती की है कि वाहेगुरु सचखण्ड वासी की आत्मा को अपने चरणों में निवास दे और परिवार जनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।                                              ✍ गोपाल सिंह लबाना (सम्पादक)

टिप्पणियाँ

  1. ਗੁਰੂ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਗਿਆਨੀ ਜੀ ਨੂ ਅਪਣੇ ਚਰਚਾ ਵਿਚ ਨਿਵਾਸ ਦੇਣ ।

    जवाब देंहटाएं
  2. ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਦੋਨ੍ਹੋਂ ਹੱਥ ਜੋੜ ਕੇ ਅਰਦਾਸ ਬੇਨਤੀ ਹੈ ਕਿ ਗਿਆਨੀ ਸੋਹਣ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੂੰ ਆਤਮਕ ਸ਼ਾਂਤੀ ,ਅਪਣੇ ਚਰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਨਿਵਾਸ ਦੇਵੇ l
    ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ 🙏

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

आदरणीयजी धन्यवाद 🙏

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरदार निरंजन सिंह छोहित सचखण्ड सिधारे:

डॉक्टर इन्द्रजीत सिंह की माता सरदारनी नानकी कौर सचखण्ड सिधारी: अन्तिम संस्कार गुरुवार 22 जनवरी को

माता गोपी बाई के निमत तीसरे की रस्म 30 नम्बर को, अन्तिम अरदास 9 दिसम्बर को