श्रीमान् 108 सन्त बाबा गुरमुख सिंह साहिब की सालाना वर्सी 17 से 19 अप्रेल 23 को

"संत सरनि जो जनु परै सो जनु उधरनहार"
(श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी अंग 279)
अर्थात: जो व्यक्ति संतों की शरण में आता है, उस व्यक्ति का उद्धार हो जाता है।

श्रीमान् 108 सन्त बाबा गुरमुख सिंह साहिब की सालाना वर्सी 17 से 19 अप्रेल 23 को

अजमेर (लबाना जागृति सन्देश/न्यूज) ।
अकाल बुंगा टंडोजाम (पाकिस्तान) का  प्रसिद्ध डेरा भाई हिम्मत सिंह साहिब दरबार के 12वें गद्दीनशीन महन्त श्रीमान्  108 सन्त बाबा गुरमुख सिंह साहिब (राग रतन केसरी) की 65वीं सालाना वर्सी  17 से 19 अप्रेल  2023 को समूह साध साधसंगत के सहयोग से  श्रध्दा के साथ  भाई हिम्मत सिंह साहिब दरबार, झूलेलाल कालोनी, अजमेर में मनाई जाएगी। 
सोमवार 17 अप्रेल 2023 को प्रात: 11-00 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ करवाया जायेगा जिसका भोग साहिब बुधवार 19 अप्रेल 2023 को प्रात: 11-00 बजे पड़ेगा।  उपरान्त दोपहर 2-00 बजे तक गुरुबाणी कीर्तन दरबार सजाया जायेगा जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी सिंह गुरुबाणी कीर्तन गायन कर संगत को निहाल करेंगे उपरान्त अरदास, हुकमनामा एवं गुरु का लंगर अटूट बरतेगा।
तीनो दिन सुबह शाम नियमानुसार होने वाले नितनेम, आसादीवार एवं रहिरास के  पाठ जारी रहेगें। 
दरबार के वर्तमान गद्दीनशीन महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह जी ने समूह साध साधसंगत के चरणों में विनम्रता सहित विनती है कि समयानुसार पधार कर सन्त महापुरुषों का आर्शीवाद प्राप्त कर अपना लोक परलोक सुहेला करें।

अधिक जानकारी एवं सेवा करने के 
इच्छुक श्रध्दालु

महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह जी 
से मो. 
9818126912 
व  
8890386836 
पर सम्पर्क कर सकते हैं। 
🙏🙏 
लबाना जागृति सन्देश समाचार  एवं महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह जी की ओर से  समूह साध संगत के चरणों विनती है कि  उक्त प्रोग्राम की समाप्ति उपरान्त दरबार साहिब में  श्री गुरुग्रन्थ साहिब का प्रकाश उपर किया जायेगा एवं उसी के साथ दरबार साहिब की बिल्डिंग के नवीनीकरण का काम भी आरम्भ करवाया जायेगा।  दरबार साहिब के नवीनीकरण पर लगभग दस लाख रुपए खर्च होने आ अनुमान है, अत: साध संगत अधिकाधिक बढचढ  कर  सेवा कर अपनी माया सफल करें : 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आदरणीयजी धन्यवाद 🙏

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरदार निरंजन सिंह छोहित सचखण्ड सिधारे:

डॉक्टर इन्द्रजीत सिंह की माता सरदारनी नानकी कौर सचखण्ड सिधारी: अन्तिम संस्कार गुरुवार 22 जनवरी को

माता गोपी बाई के निमत तीसरे की रस्म 30 नम्बर को, अन्तिम अरदास 9 दिसम्बर को