स्वर्गवासी भगवानी कौर के निमित सुखमनी साहिब के पाठ, गुरुबाणी शब्द कीर्तन के साथ अरदास अन्तिम सम्पन्न.....
स्वर्गवासी भगवानी कौर के निमित सुखमनी साहिब के पाठ, गुरुबाणी शब्द कीर्तन के साथ अरदास अन्तिम सम्पन्न
अजमेर (लबाना न्यूज नेटवर्क)। स्वर्गवासी भगवानी कौर के निमित आज प्रात: 11-00 बजे इनके निवास स्थान पर श्री सुखमनी साहिब का पाठ आरम्भ हुआ, श्रीसुखमनी साहिब का पाठ भाई भगवान सिंह जी के साथ समूह उपस्थित संगत ने सामूहिक रूप से किया, उपरान्त खुले पंडाल में श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी का प्रकाश कर गुरुबाणी शब्द कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें सिंह सभा गुरुद्वारा नगरा अजमेर के हैड ग्रंथी रागी भाई गुरमेलसिंह जी (श्री गंगानगर वाले) ने "साधो मन का मानु तिआगउ ॥", (श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी अंग 219, अर्थात: हे संतजनो ! यह मन वश में नहीं किया जा सकता।) "खाणा पीणा हसणा सउणा विसरि गइआ है मरणा ।।" ( श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी अंग 1254, अर्थात: खाने-पीने, हँसने एवं सोने में मौत भी भूल गई है।), "अपने करम की गति मै किआ जानउ ॥ ( श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी अंग 870: अर्थात: मैं अपने शुभाशुभ कर्मों की गति क्या जान सकता हूँ।), आदि गुरुबाणी शब्द कीर्तन गायन कर स्वर्गवासी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संगत को निहाल किया, उपरान्त अन्तिम अरदास भाई भगवान सिंह ने की एवं हुकमनामा रागी भाई गुरमेलसिंह जी ने संगत स्वर्ण कराया उपरान्त गुरु का लंगर प्रसाद अटूट बरताया गया।
ज्ञात रहे कि अजमेर निवासी  स्वर्गवासी  मास्टर जीवन सिंह गुलवान, गान्धीधाम निवासी  सरदार बलवंत सिंह, अजमेर निवासी  सरदार महेन्द्र सिंह की बहन, गुलाब शाह तकिया, तोप दडा, अजमेर निवासी  लगभग 70 वर्षीय  श्रीमति भगवंती कौर  गुरुवार 20 अप्रेल को सांय अकाल चालाणा कर गई थी, जिका अन्तिम संस्कार शुक्रवार 21 अप्रेल प्रात: कर दिया गया ।
अन्तिम अरदास में सरदार अमरजीत सिंह किरनोंत ( कानपुर -हाल निवासी दिल्ली)  सरदार अवतार सिंह लहलाण (जयपुर), सतपाल सिंह लहलाण ( दशमेश इन्टीयरेर डिजाइनर), सरदार अवतार सिंह छोहित (श्री गंगानगर), सरदार गुरमीत सिंह भमलोत (श्री गंगानगर), सरदार राजेन्द्र सिंह किरणोंत (अभीजीत ग्रेनाईट इन्डस्ट्रीज, जालोर) आदि के साथ बड़ी संख्या में अजमेर की साध संगत शामिल थी । 
एक दुखद समय-दिन:
20 अप्रेल 2023 का अजमेर लबाना सिख समाज के लिये एक दुखद दिन-समय के रूप में याद रहेगा,  इस दिन  तोपदडा निवासी सरदारनी भगवानी कौर, एवं लबाना कालोनी आशा गंज अजमेर निवासी  सरदार सरदार गुरुचरण सिंह (चन्नी) का 21 वर्षीय अविवाहित सुपुत्र  काका सतवीर सिंह अकाल चालाणा कर गये थे। काका सतवीर सिंह जी के निमित अन्तिम अरदास 30 अप्रेल को होगी। 
श्रद्धासुमन:
ढेरा सन्त बाबा हिम्मत सिंह साहिब दरबार के गद्दीनशीन महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह जी, अजमेर पूज्य  लबाना सिख पंचायत के सभी सदस्यों-पदाधिकारियों,  गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहिब के  अध्यक्ष सरदार सूरज सिंह विझंरावत (ब्लेज फैशन टेलर-अजमेर), लबाना जागृति सन्देश के प्रधान सम्पादक गोपाल सिंह लबाना ने उक्त दोनों  स्वर्गवासीयों के परिवार जनों के  प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर, वाहेगुरु के चरणों में अरदास विनती करते हैं कि स्वर्गवासीयों की आत्मा को अपने चरणों में निवास दे और परिवार जनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
✍ सम्पादक
==अपनी सेवा आप कराई ==
🙏🙏🙏
ढेरा संत बाबा हिम्मत सिंह साहिब जी
के वर्तमान
गद्दीनशीन महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह साहिब जी
की
ओर से आप सभी साध संगत जी को
वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतह प्रवान हो 🙏
सम्पर्क:
महन्त सन्त सुखदेव सिंह जी
सम्पर्क करें 👇 मो.
====/////=====
=
🙏🙏
वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतह
सम्पर्क करें 👇
गोपाल सिंह लबाना 
सम्पादक 
लबाना जागृति सन्देश, 
प्लाट नम्बर 2, पत्रकार कालोनी कोटडा, 
अजमेर (राजस्था) सम्पर्क : 
ई-मेल: 
मो./वाट्सअप/फोन-पे:  9414007822
अर्जेन्ट : मो. - 9587670300 🙏
=/=====///====////===
नोट: पेज पढ़ने में साफ नहीं दिखता, अथवा पेज डाऊनलोड नहीं होता, जैसी समस्या को हल के लिये यह वीडियो फुल स्क्रीन पर देखें 👇
अधिक समाचार पढ़ने के लिए 👇 किल्क करें 👇 
https://www.dailymaruprahar.page/?m=1
👇 अपने विचार नीचे कमेंट्स बाक्स में दें 👇 
(नोट आपके कमेंट्स प्रकाशित होने में थोडा समय लग सकता है)




Comments