अजमेर में गुरुद्वारा सन्त बाबा भाई हिम्मत सिंह साहिब दरबार की कर सेवा का कार्य 3 अगस्त 2023 को आरम्भ होग

 अजमेर में गुरुद्वारा सन्त बाबा भाई हिम्मत सिंह साहिब दरबार की कर सेवा का कार्य गुरुवार  3 अगस्त 2023 को आरम्भ होग।

   अजमेर, (जी.एस. लबाना)। झूलेलाल कालोनी अजमेर स्थित ढेरा गुरुद्वारा सन्त बाबा भाई हिम्मत सिंह दरबार की इमारत की निर्माण (कार सेवा) का कार्य गुरुवार 3 अगस्त 2023 को दोपहर 1-00 बजे आरम्भ होगा।

 इस अवसर पर  दोपहर 12-00 श्री सुखमनी साहिब का पाठ साहिब आरम्भ होगा जिसकी समाप्ति उपरान्त अरदास कर लगभग दोपहर  1-00 बजे निर्माण कार्य की नींव रखी जायेगी। 

दरबार साहिब में उपर छत पर प्रथम मंजिल पर जो हाल बना हुआ है वह आगे तक बढ़ाया जायेगा, जहां गुरु महाराज का प्रकाश किया जायेगा, वर्तमान में नीचे जिस स्थान पर  गुरु महाराज का प्रकाश है उसे लंगर हाल बनाया जायेगा। 

दरबार साहिब में हमारे पूर्वजों सन्तजनों - महन्तजनों की तस्वीरें हैं उनमें एक बड़ी मूर्ति संगमरमर की सन्त बाबा हिम्मत सिंह साहिब जी है इनके लिये एक अलग से कमरा बनेगा । 

गद्दीनशीन महन्त सन्त भाई सुखदेव सिंह जी की अगुवाई में समूह साध संगत के सहयोग से निर्माण कार्य आरम्भ  होगा ।

निमार्ण कार्य, (कार सेवा) आरम्भ करने के उपलक्ष्य में दरबार साहिब में  मंगलवार 1 अगस्त 2023 को सायं 6-00 बजे श्री अखण्ड पाठ साहेब आरम्भ होगा,  जिसका भोग साहिब गुरुवार  3 अगस्त 2023 को सायं 6-00 पड़ेगा,  उपरान्त गुरुबाणी शब्द कीर्तन अरदास एवं गुरु का लंगर अटूट बरतेगा। 

महन्त सन्त बाबा हिम्मत सिंह साहिब के समस्त श्रद्धालुओं और लबना समाज की संगत के लिये यह गर्व की बात है कि महन्त सन्त भाई सुखदेव सिंह जी की सेवा भावी इच्छा शक्ति के सदके अजमेर की दरबार का निर्माण कार्य आरम्भ होने जा रहा है।

        महन्त जी ने अजमेर की दरबार में भी पिछले 10 वर्षों में दरबार की सुन्दरता और संगत की सुविधा को लेकर बहुत कार्य करवाए हैं वर्तमान जहां में गुरु का प्रकाश है पहले यह हाल भी छोटा था, दरबार में छोटे कमरे थे उन्हें तुड़वा कर एक बड़ा हाल बनवाया था, दिवारों पर प्लास्टर हटाकर टाइलें लगवाई गई थी। 

महन्त भाई सुखदेव सिंह जी की सेवा सदके दरबार की संगत भी काफी बढ़ने लगी है हर वर्ष लगने वाले जोड़ मेले में दूर-दूर से संगत आती है। 

संगत की सुविधा के लिए अब उपर बने हाल को बड़ा करने का काम आरम्भ हो रहा है।

   ज्ञात रहे कि महन्त सन्त भाई सुखदेव सिंह जी ने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली दरबार में बहुत बड़ा कार सेवा (निर्माण कार्य) को पूरा किया है उसके पूर्ण होने पर अब अजमेर की सेवा आरम्भ करने जा रहे हैं। 

महन्त जी सम्पादक से कहा कि पहले भी कार सेवा संगत के सहोयग से पूरी  हुई हैं और अब भी संगत के सहयोग से ही पूरी होगी। गुरु बीस तो संगत इक्कीस हिस्से हैं गुरु संगत में ही बड़ी ताकत और श्रद्धा है ।   

 गद्दीनशीन  महन्त सन्त भाई सुखदेव सिंह जी को ढेरा सन्त बाबा भाई हिम्मत सिंह साहब जी  दरबार की गुरुगद्दी पर 10 वर्ष  पूरे हो चुके हैं लबाना जागृति सन्देश इस अवसर पर एक विशेषांक प्रकाशित करने की तैयारी कर रहा है।

इस विशेषांक में कार सेवा में सहयोग करने वालों नाम प्रकाशित किये जायेंगे। 

साध संगत अपनी सेवा 

महन्त सन्त भाई सुखदेव सिंह जी को सीधे तोर पर 

मोबाइल नंबर 

9818126912

 पर पे फोन कर सकते हैं ।

अथवा 

बैंक आफ बडौदा के 

अकाउंट नम्बर 

01230100028104

एफसी कोड : BARB0AJMERX


में  भाई हिम्मत सिंह जी के नाम पर जमा करा सकते हैं  

       समूह साध संगत के चरणों में अरदास विनती है कि कर सेवा में  बड़चड़ कर सेवा करके अपनी माया सफल करें और अपना लोक परलोक सुहेला करें।  

🙏🙏

==अपनी सेवा आप कराई ==



🙏🙏🙏 

ढेरा संत बाबा हिम्मत सिंह साहिब जी 

                        के वर्तमान 

गद्दीनशीन महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह साहिब जी  

की

ओर से आप  सभी साध संगत जी को

वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतह  प्रवान हो 🙏

सम्पर्क

महन्त सन्त  सुखदेव सिंह जी 

सम्पर्क करें 👇 मो.

9818126912

====/////=====

लबाना जागृति सन्देश 
सन्त सीतल सिंह जी (महू वालों) के आर्शीवाद से स्थापित एवं महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह जी के आर्शीवाद से संचालित:
लबाना सिख समाज का अग्रणी पाक्षिक समाचार पत्र 
सम्पादक: जी. एल. लबाना 
9414007822
🙏🙏

 सिख समाज के  समाचारों से जुड़ने के लिये 9414007822 को सेव करें और अपना नाम, पता, जाति, निवास स्थान,  अपना वाटस्अप, मोबाइल नम्बर लिख कर भेजें। 

=

🙏🙏
वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतह
सम्पर्क करें 👇
गोपाल सिंह लबाना 
सम्पादक 
लबाना जागृति सन्देश, 
प्लाट नम्बर 2, पत्रकार कालोनी कोटडा, 
अजमेर (राजस्था) सम्पर्क : 
ई-मेल: 

bunty3555@yahoo.com

मो./वाट्सअप/फोन-पे:  9414007822
अर्जेन्ट : मो. - 9587670300 🙏

=/=====///====////===

नोट: पेज पढ़ने में साफ नहीं दिखता, अथवा  पेज डाऊनलोड नहीं होता, जैसी  समस्या को हल के लिये यह  वीडियो फुल स्क्रीन पर देखें 👇


अधिक समाचार पढ़ने के लिए 👇 किल्क करें 👇 

https://www.dailymaruprahar.page/?m=1


👇 अपने विचार नीचे कमेंट्स बाक्स में दें 👇 

(नोट आपके कमेंट्स प्रकाशित होने में थोडा समय लग सकता है)


Comments




गुरु संगत के चरणों का दास

गोपाल सिंह लबाना
सम्पादक 

9414007822 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

HUKAMNAMA SRI DARBAR SAHIB AMRITSAR ANG 686, Date 30-10-2025

माता आसुदी बाई की प्रथम वर्सी 16 अप्रेल को

सरदार राजेन्द्र सिंह जी 6 अक्टूबर 2022 को आरम्भ करवाऐगें श्री अखण्ड पाठ साहिब