अजमेर:श्री गुरु रामदास साहिब प्रकाश पर्व: 2022


 श्री गुरु रामदास साहिब प्रकाश पर्व: 
"हरि मनि तनि वसिआ सोई जै जै कर करे सभु कोई", 
 "राम राम बोलि खोजते वडभागी" 
आदि  गुरुबाणी शब्द कीर्तन के साथ 20वें कीर्तन दरबार की आतिशबाजी के  साथ  समाप्ति: 
अजमेर 11 अक्टूबर 2022 (जी.एस.लबाना)।  
लबाना कालोनी स्थिति गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहिब के प्रकाश पर्व पर आयोजित गुरुद्वारे के 20वें वार्षिक समागम में आज मंगलवार  11 अक्टूबर को सांय  सन्त कवंर राम स्कूल में आज सजे तीसरे कीर्तन दरबार में रागी बीबी चरन जीत खालसा ने " अरदासि करी प्रभु अपने आगे सुणि सुणि जीवा तेरी बाणी"=(अंग 749), " तुझ बिन अवर नाही मै दूजा  तू मेरे मन माही"=(अंग 378), "कोई आणि मिलावे मेरा प्रीतम पियारा हऊ तिसु पहि आप वैछाई"=(अंग 757), "हरि मनि तनि वसिआ सोई जै जै कर करे सभु कोई"=(अंग 629)  गुरुबाणी शब्द कीर्तन राही संगत को निहाल करते हुए मोहित कर दिया, बीबी चरण जीत कौर समागम के समाप्ति से सिर्फ 15 मिनट पहले पहुंची थी और अपनी मधुर वाणी द्वारा गुरुबाणी हरजस गायन कर संगत को इतना आन्नदित कर दिया कि संगत इस कदर जुड़ गई मानो गुरुबाणी शब्द कीर्तन दरबार अभी ही शुरू हुआ है और रैणसभाई कीर्तन का आन्नद लेने के लिये संगत आतुर है। परन्तु समय ने इजाजत नहीं दी और उक्त गुरुबाणी शब्द कीर्तन के बाद कीर्तन दरबार को विराम देते आन्नद साहिब का पाठ किया। इससे पहले कीर्तन दरबार में भाई हिम्मत सिंह साहिब दरबार के वर्तमान गद्दीनशीन महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह जी ने "राम राम बोलि खोजते वडभागी" =(अंग 1265), "तूं भगता के  वसि भगता ताण तेरा"=(अंग 962),  " गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहिब के हैड ग्रन्थी भाई सुरजीत सिंह सिन्धु ने "धनि धनि  हमारे भाग घरि आया पीरु  हमारा"=(अंग 847), गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सिंह सभा, गंज अजमेर के हैड ग्रन्थी भाई सतपाल सिंह जी  ने "इक अरदास भाट कीरति की गुरु रामदास राखो शरणाई"=(अंग 1405), "गुरु जैसा नाही को देव"=(अंग 1142), "धनु धनु रामदास गुरु जिनि सीरिया तिनै संवारिया"=(अंग 966), रागी भाई मोहिन्दर सिंह जी  ने "मनि सांति आई वजी वधाई नह अन्तु जाहि पाईया" =(अंग 460), कथा वाचक भाई मलकीत सिंह निर्माण ने कथा व्याखान करते कहा कि साहिब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी के समक्ष मत्था टेकने, श्रध्दा से निमाणा होकर  निस्वार्थ सेवा करने के गुरु घर की साखी स्वर्ण करा कर संगत को निहाल करते हुए अपनी कमाई से दसवंत सेवा में देने, गरीब अनाथ कन्याओं के आन्नद   कारज कराने में सहयोग करने की  संगत को सीख दी। उपरोक्तानुसार आन्नद साहिब के पाठ उपरान्त  गुरुद्वारे के हैड ग्रन्थी भाई  सुरजीत सिंह सिन्धु ने अरदास कर हुकमनामा " अंग = 629 पर  , "हरि मनि तनि वसिआ सोई जै जै कर करे संभु कोई" लिया। सम्पूर्ण समाप्ति पर समाज के युवाओं ने खूब आतिशबाजी की और जयकारों के साथ साहिब श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी का स्वरूप निज स्थान पर ढोल धमाके फूलों की वर्षा के  साथ ले जाई गई।  
इससे पहले दरबार साहिब में  प्रात: 15वां श्री अखण्ड पाठ साहिब की समाप्ति  उपरान्त गुरुबाणी शब्द कीर्तन दरबार गुरुद्वारे के उपर  नव निर्मित  हाल में सजाया गया, जिसमें रागी सिखों  मधुर वाणी द्वारा गुरुबाणी हरजस गायन कर संगत को निहाल किया । 
  ज्ञात रहे कि दरबार साहिब में  गत 25 सितम्बर 2022 से चल रहे श्री अखण्ड पाठ साहिब की लड़ियां आरम्भ हो गई थी। 
स्वागत सम्मान : 
समागम में  श्री अखण्ड पाठ साहिब की सेवा करने वालों, गुरुद्वारा साहिब में  निर्माण कार्य में सेवा करने वालों, प्रकाश पर्व पर विभिन्न प्रकार की सेवा करने वाले सेवादारियों, व समागम में  आए अजमेर दक्षिण विधान सभा की विधायिका  अनिता भदेल, आर्य मण्डल के  अध्यक्ष मोहन लालवानी,  स्थानीय वार्ड 22 के वर्तमान पार्षद हेमन्त सुनारीवाल, पूर्व पार्षद भवानी सिंह जैदिया का गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी द्वारा सिरोपाऊ भेट कर सत्कार किया गया।










































































































विडियो देखें:- 👇

 

   

सम्पर्क: रागी बीबी चरन जीत कौर खालसा (दिल्ली वाले)

 







 






=====

सम्पर्क: 
 सम्पादक:


 

जी. एस. लबाना  
9414007822 
 कृपया कमेन्ट बाक्स में अपनी राय से आय से अवगत कराऐं 🙏 


x

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आदरणीयजी धन्यवाद 🙏

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

HUKAMNAMA SRI DARBAR SAHIB AMRITSAR ANG 686, Date 30-10-2025

माता आसुदी बाई की प्रथम वर्सी 16 अप्रेल को

सरदार राजेन्द्र सिंह जी 6 अक्टूबर 2022 को आरम्भ करवाऐगें श्री अखण्ड पाठ साहिब