अजमेर भाई हिम्मत सिंह दरबार की बिल्डिंग के जीर्णोद्वार कार सेवा कार्य आरम्भ
अजमेर भाई हिम्मत सिंह दरबार की बिल्डिंग के जीर्णोद्वार कार सेवा कार्य आरम्भ
अजमेर, (जी.एस. लबाना)। झूलेलाल कालोनी अजमेर स्थित डेरा गुरुद्वारा सन्त बाबा भाई हिम्मत सिंह दरबार की इमारत के जीर्णोद्वार कार सेवा का कार्य गुरुवार 3 अगस्त 2023 को गद्दीनशीन महन्त सन्त भाई सुखदेव सिंह जी की अगुवाई में समूह साध संगत के सहयोग से आरम्भ हुआ।
कार सेवा का कार्य आरम्भ करने से पहले दोपहर 1-00 बजे श्री सुखमनी साहिब के पाठ साहिब की समाप्ति उपरान्त महन्त सन्त भाई सुखदेव सिंह जी ने गुरुबाणी शब्द कीर्तन राही संगत को निहाल करते हुए सन्त महापुरुषों का, वाहेगुरु का शुकराना करते कहा कि आज जो कार सेवा आरम्भ हो रही है वह समूह साध संगत के सहयोग से हो रही है, पहले भी यहां या दिल्ली दरबार में जो काम हुआ है वह आप सभी के सहयोग से हुआ है और जब से कार सेवा आरम्भ करने के लिए अरदास की है साध संगत सेवा कर रही है, महन्त जी ने कहा कि काम बड़ा है पर साध संगत को भी बड़ी ताकत है गुरु बीस हिस्से है तो साध संगत इक्कीस हिस्से हैं गुरु करपा करेगें संगत को सेवा करने का सार्थक बख्शीश करेगे शब्द कीर्तन के बाद आरती साहिब करते महन्त जी ने कार्य आरम्भ करने की अरदास की और हुक्मनामा लिया।
कार सेवा आरम्भ करने से पहले कारीगरों के काम आने वाले औज़ारं आदि पर फूल मालाएं, नारियल आदि चढ़ाए गए, इस अवसर अजमेर की प्रसिद्ध एवं सन्त महापुरुषों की वरसाई भाई मेठाराम साहिब दरबार के प्रमुख सेवक भाई भगत लाल ने भी अरदास की, ज्ञात रहे कि भाई मेठाराम साहिब दरबार के पूर्वजों, सन्त महापुरुषों का भाई हिम्मत सिंह साहब दरबार से लगाव व आपसी प्रेम बहुत पहले से चलता आया है।
कार सेवा आरम्भ करते समय बड़ी संख्या में श्र्द्धालु मौजूद थे।
निमार्ण कार्य आरम्भ करने के उपलक्ष्य में दरबार साहिब में मंगलवार 1 अगस्त 2023 को सायं 6-00 बजे श्री अखण्ड पाठ साहेब आरम्भ किया गया है जिसकी समाप्ति गुरुवार 3 अगस्त 2023 को सायं 6-00 हुई। उपरान्त गुरुबाणी शब्द कीर्तन अरदास एवं गुरु का लंगर प्रसाद वितरित किया गया।
ज्ञात रहे कि दरबार साहिब में उपर छत पर प्रथम मंजिल पर जो हाल बना हुआ है वह आगे तक बढाया जायेगा, जहां गुरु महाराज का प्रकाश किया जाएगा, वर्तमान में नीचे जिस स्थान पर गुरु महाराज का प्रकाश है उसे लंगर हाल बनाया जायेगा।
दरबार साहिब में हमारे पूर्वज सन्तजनों - महन्तजनों की तस्वीरें हैं उनमें एक बडी मूर्ति संगमरमर की सन्त बाबा हिम्मत सिंह साहिब जी है उनके लिये एक अलग से कमरा बनेगा ।
समूह साध संगत के चरणों में अरदास विनती है कि कर सेवा में बडचड कर सेवा करके अपनी माया सफल करें और अपना लोक परलोक सुहेला करें। कर सेवा में सहयोग करने वालों नाम लबाना जागृति सन्देश में प्रकाशित किये जायेंगे। अब तक अजमेर में दरबार के बिल्डिंग का जीर्णोद्धार का समाचार प्रकाशित होने के बाद श्रद्धालुओं ने अपना सहयोग भेजना शुरू कर दिया उन सभी की महन्त सन्त भाई सुखदेव सिंह जी ने वाहेगुरु के चरणों में अरदास विनती है कि सभी को वाहेगुरु नाम दान बख्शीश करे और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करे।
साध संगत अपनी सेवा महन्त सन्त भाई सुखदेव सिंह जी को सीधे तोर पर मोबाइल नंबर 9818126912 पर पे फोन से या बैंक आफ बडौदा के अकाउंट नाम -गुरुद्वारा भाई हिम्मत सिंह जी के लिये बैक खाता संख्या 01230100028104 आई एफसी कोड : BARB0AJMERX में जमा करा सकते है।
🙏🙏
गुरु संगत के चरणों का दास
गोपाल सिंह लबाना
सम्पादक
🙏🙏
यहां कार सेवा आरम्भ करते समय व उसके बाद चल रही कार सेवा के कुछ दृश्य दिये जा रहे है 👇👇
विडियो देखने के लिये नीचे क्लिक 👇
👇
मैन मीनू में जाने के लिए
अधिक समाचार पढ़े
👇 नीचे किल्क करें 👇
https://www.dailymaruprahar.page/?m=1
👇 अपने विचार कमेंट्स बाक्स



















टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आदरणीयजी धन्यवाद 🙏