समाज की एकता और गरिमा सर्वोपरि, भ्रामक पोस्ट से बचें जी. एस. लबाना

 संपादकीय: 

समाज की एकता और गरिमा सर्वोपरि, भ्रामक पोस्ट से बचें 



जी. एस. लबाना

'लबाना जागृति संदेश' के माध्यम से समाज के सभी प्रबुद्ध सदस्यों और लबाना जागृति सन्देश के ग्रुप के सभी  साथियों से विशेष अपील की जाती है कि समाज की एकजुटता और शांति बनाए रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। 

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप और भ्रामक सामग्री पोस्ट करने की प्रवृत्तियों को देखते हुए, संपादक मंडल ने कड़ा रुख अपनाया है।

​जांच प्रक्रिया का करें सम्मान

​यदि कोई मामला समाज की पंचायत के अधीन है, तो उसके निर्णय की प्रतीक्षा करें। इसी प्रकार, जिन मामलों में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज है और जांच चल रही है, उन्हें सोशल मीडिया पर उछालकर न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास न करें। कानून और व्यवस्था पर भरोसा रखें।

​पोस्ट करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान:

संपादक से परामर्श: 

यदि आपको कोई विषय गंभीर और सही लगता है, तो उसे सीधे ग्रुप में डालने के बजाय पहले संपादक से साझा करें।

​व्यक्तिगत द्वेष से बचें: 

किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध निजी रंजिश निकालने के लिए भड़काऊ फोटो या मैटर पोस्ट न करें। यह 'लबाना जागृति संदेश' की मूल भावना के खिलाफ है।

बात विशेष जोधपुर की 

लबाना सिख समाज  को ज्ञात रहे कि जोधपुर में सुशोभित गुरुद्वारा श्री गुरुरामदास साहिब आज लबाना सिख समाज की शान है जिसे बनाने में समकालीन लबाना सिख समाज के उत्साहित समाज कार्यकर्ताओं का बहुत बडा योगदान रहा और तत्कालीन सरकार ने रियायती दर पर भूमि आवंटित की जिससे सम्बन्धित समाचार लबाना जागृति सन्देश पाक्षिक समाचार पत्र में भी समय समय पर प्रकाशित हुए ।  ऐसे समाज के पवित्र स्थल  की पवित्रता, और धार्मिक सौहार्द बनाए रखना और समाज के संचालकों को सहयोग करना गुरुघर की सेवा और सिमरन के सम्मान है। 

​पवित्रता और एकता: मामला चाहे गुरुद्वारा साहिब से संबंधित हो या व्यक्तिगत, धार्मिक स्थलों की पवित्रता और समाज की एकता सबसे ऊपर है।

कड़ी चेतावनी

​साक्ष्यों पर विश्वास करें और ठोस सबूत होने पर सीधे पुलिस कमिश्नर या संबंधित अधिकारी को सौंपें। सोशल मीडिया पर भीड़ एकत्र करने या भ्रामक प्रचार करने वालों पर प्रशासन की भी नजर है। यदि इसके बाद भी कोई सदस्य ग्रुप की मर्यादा का उल्लंघन करता है, तो मजबूरन उसे 'लबाना जागृति संदेश' ग्रुप से ब्लॉक कर दिया जाएगा।  

सम्पादक: 

जी. एस. लबाना

9414007822

🙏🙏🙏

लबाना जागृति सन्देश यूट्यूब चैनल देखने के लिये नीचे किल्क करें  👇

https://youtube.com/@labanajagrtisandeshajmer228?si=DV8ougFj9LacvAKN

टी.वी. में यूट्यूब पर LABANA  JAGRATI SANDESH  चैनल को सर्च कर देख सकते हैं।

नोट: चैनल को लाइक ff सबक्राइब नहीं किया है तो अवश्य कर लें...  🙏🙏🙏🙏🙏🙏

🙏

🙏🙏

🙏🙏🙏

सन्त बाबा सीतलसिंह जी (महू वालों)  एवं सन्त बाबा हिम्मत सिंह साहिब दरबार के वर्तमान महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह जी की कृपा आर्शीवाद  सदके यह सेवा दास कर पा रहा है
🙏

🙏

गद्दीनशीन महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह साहिब जी  

सम्पर्क: 

महन्त सन्त सुखदेव सिंह जी 

सम्पर्क करें 👇 

मो. 9818126912



====/////=====

लबाना जागृति सन्देश 
सन्त सीतल सिंह जी (महू वालों) के आर्शीवाद से स्थापित एवं महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह जी के आर्शीवाद से संचालित:
लबाना सिख समाज का अग्रणी पाक्षिक समाचार पत्र 
सम्पादक: 
जी. एल. लबाना 
9414007822
🙏🙏

 सिख समाज के  समाचारों से जुड़ने के लिये
 9414007822
 को सेव करें और अपना नाम, पता, जाति, निवास स्थान, अपना वाटस्अप मोबाइल नम्बर लिख कर भेजें। 

🙏🙏

स्वजातीय लबाना सिख समाज के रिश्ते नाते जानने के लिये नीचे क्लिक कीजिए 

https://www.dailymaruprahar.page/2024/05/blog-post_27.html

सम्पादक का पता : 

प्लाट नम्बर 2, पत्रकार कालोनी कोटडा, 

अजमेर (राजस्था) 

सम्पर्क :  ई-मेल: 

bunty3555@yahoo.com

मो./वाट्सअप/फोन-पे:  9414007822

अर्जेन्ट : मो. - 9587670300 🙏


दैनिक मरु प्रहार/दैनिक राज्यादेश 

समाचार पढ़ने के लिए 

 किल्क करें 👇 

https://www.dailymaruprahar.page/?m 

अपने विचार नीचे कमेंट्स बाक्स में दें 




टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

आदरणीयजी धन्यवाद 🙏

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरदार निरंजन सिंह छोहित सचखण्ड सिधारे:

डॉक्टर इन्द्रजीत सिंह की माता सरदारनी नानकी कौर सचखण्ड सिधारी: अन्तिम संस्कार गुरुवार 22 जनवरी को

माता गोपी बाई के निमत तीसरे की रस्म 30 नम्बर को, अन्तिम अरदास 9 दिसम्बर को