'लबाना जागृति सन्देश' ग्रुप के स्वरूप में बदलाव: अब केवल समाज की मुख्य खबरों पर रहेगा फोकस :

 'लबाना जागृति सन्देश' ग्रुप के स्वरूप में बदलाव: 



 अब केवल समाज की मुख्य खबरों पर रहेगा फोकस :

अजमेर/ लबाना सिख समाज की प्रमुख आवाज और समाचारों के संवाहक 'लबाना जागृति सन्देश' के व्हाट्सएप ग्रुप की व्यवस्थाओं में समाज हित को देखते हुए महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। 

संपादक गोपाल सिंह लबाना ने समाज के प्रबुद्धजनों और पाठकों की सुविधा के लिए यह निर्णय लिया है कि अब ग्रुप में केवल प्रासंगिक और प्रामाणिक सूचनाएं ही साझा की जाएंगी।

अनावश्यक पोस्ट से दब रहे थे मुख्य समाचार

संपादक गोपाल सिंह लबाना ने बताया कि ग्रुप में सभी को मैसेज भेजने की सुविधा होने के कारण बड़ी संख्या में ऐसी पोस्ट आ रही थीं, जिनका सामाजिक सरोकार कम था। इस कारण समाज के महत्वपूर्ण समाचार जैसे—अकाल चालाणा (शोक संदेश), विवाह-सगाई, संतान प्राप्ति, बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियां और खेल जगत में समाज का नाम रोशन करने वाली खबरें पीछे छूट रही थीं। 

कई पाठकों ने शिकायत की थी कि सूचनाओं की अधिकता के कारण वे जरूरी समाचार नहीं पढ़ पा रहे हैं।

अपूर्ण सूचनाओं से भ्रम की स्थिति

अक्सर देखा गया है कि बिना स्थान, शहर या उम्र के अधूरे संदेश पोस्ट किए जा रहे थे, जिससे पाठकों में भ्रम पैदा हो रहा था। 

हाल ही में संत बाबा सीतल सिंह जी के समागम और कुछ शोक संदेशों में शहर का नाम न होने के कारण समाज जनों को असुविधा हुई।

नई व्यवस्था पूर्व की भांति निशुल्क सेवा ही रहेगी

समाज को सही और सटीक जानकारी मिले, इसके लिए अब ग्रुप की सेटिंग में बदलाव कर केवल 'एडमिन' द्वारा पोस्ट की सुविधा रखी गई है।

 * सूचना कैसे दें: 

समाज का कोई भी व्यक्ति अपने परिवार या क्षेत्र की खुशी-गम, सगाई-शादी या बच्चों की उपलब्धि की खबर रिश्ते-नाते की आवश्यकतानुसार खबर सम्पादक गोपाल सिंह लबाना को उनके मोबाइल नंबर 9414007822 पर व्यक्तिगत (In-box) वाट्सअप पर भेज सकते हैं।

 * निशुल्क संपादित: 

इन समाचारों को व्यवस्थित रूप से सम्पादित कर ग्रुप में पोस्ट किया जाएगा। 

इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, हमेशा की तरह यह पूर्णतः निशुल्क सेवा है।

> "हमारा उद्देश्य समाज की हर छोटी-बड़ी खबर को शुद्धता के साथ हर घर तक पहुँचाना है। 

अच्छी और आवश्यक समाजहित की खबर को 

दैनिक मरु प्रहार 

समाचार पत्र  में भी नि:शुल्क प्रकाशित की जायेगी।

उम्मीद है कि समाज के सभी सज्जन इस व्यवस्था में सहयोग करेंगे।" > 

गोपाल सिंह लबाना, 

संपादक

 लबाना जागृति सन्देश

सम्पर्क:

9414007822

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतह।

🙏🙏

इसी से सम्पादित लेख पढ़िए 

https://labanajagrtisandesh.blogspot.com/2026/02/blog-post_25.html




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सरदार निरंजन सिंह छोहित सचखण्ड सिधारे:

डॉक्टर इन्द्रजीत सिंह की माता सरदारनी नानकी कौर सचखण्ड सिधारी: अन्तिम संस्कार गुरुवार 22 जनवरी को

माता गोपी बाई के निमत तीसरे की रस्म 30 नम्बर को, अन्तिम अरदास 9 दिसम्बर को