लबाना सिख समाज का बढ़ा मान: रोवर रेंजर सरबजीत सिंह को मिला 'राज्य पुरस्कार', राज्यपाल ने किया सम्मानित
लबाना जागृति सन्देश/गोपाल सिंह लबाना
जोधपुर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह में लबाना सिख समाज के होनहार युवा रोवर रंजर काका सरबजीत सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सर्वोच्च 'राज्य पुरस्कार' से अलंकृत किया गया है।
काका सरबजीत सिंह शिव बस्ती, मसूरिया निवासी स्वर्गीय सरदार केहर सिंह विंझरावत के सुपौत्र एवंम सरदार उम्मेद सिंह के सुपुत्र हैं।
जयपुर में आयोजित गरिमामय समारोह में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने सरबजीत सिंह को यह सम्मान प्रदान किया।
समाज सेवा और समर्पण का मिला फल
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के रोवर सरबजीत सिंह को यह गौरवपूर्ण सम्मान उनकी समाज के प्रति निरंतर सेवा, संगठन की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता और अनुशासन के आधार पर दिया गया है।
उनके साथ ही जोधपुर की रेंजर दिव्या को भी इस सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य, राज्य सचिव डॉ. पीसी जैन और स्टेट कमिश्नर अखिल शुक्ला सहित कई उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
लबाना समाज में खुशी की लहर
सरबजीत सिंह की इस उपलब्धि पर लबाना सिख समाज में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है। समाज के प्रबुद्धजनों का कहना है कि सरबजीत ने न केवल अपना, बल्कि पूरे लबाना समाज का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। यह उपलब्धि समाज के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
सम्पादक गोपाल सिंह लबाना ने दी बधाई
इस सुखद अवसर पर सम्पादक गोपाल सिंह लबाना ने रोवर सरबजीत सिंह और उनके परिवार को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि समाज के युवाओं का इस प्रकार राज्य स्तर पर सम्मानित होना गौरव की बात है।
आप भी सरबजीत सिंह को मोबाइल नम्बर
70621 86315
पर बधाई देकर
हौसलाअफजाई कर सकते हैं।
🙏🙏
लबाना जागृति सन्देश यूट्यूब चैनल देखने के लिये नीचे किल्क करें 👇
https://youtube.com/@labanajagrtisandeshajmer228?si=DV8ougFj9LacvAKN
टी.वी. में यूट्यूब पर LABANA JAGRATI SANDESH चैनल को सर्च कर देख सकते हैं।
नोट: चैनल को लाइक ff सबक्राइब नहीं किया है तो अवश्य कर लें... 🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🙏
🙏🙏🙏
🙏
गद्दीनशीन महन्त सन्त बाबा सुखदेव सिंह साहिब जी
सम्पर्क:
महन्त सन्त सुखदेव सिंह जी
सम्पर्क करें 👇
मो. 9818126912
====/////=====
🙏🙏
स्वजातीय लबाना सिख समाज के रिश्ते नाते जानने के लिये नीचे क्लिक कीजिए
https://www.dailymaruprahar.page/2024/05/blog-post_27.html
सम्पादक का पता :
प्लाट नम्बर 2, पत्रकार कालोनी कोटडा,
अजमेर (राजस्था)
सम्पर्क : ई-मेल:
मो./वाट्सअप/फोन-पे: 9414007822
अर्जेन्ट : मो. - 9587670300 🙏
दैनिक मरु प्रहार/दैनिक राज्यादेश
समाचार पढ़ने के लिए
किल्क करें 👇
https://www.dailymaruprahar.page/?m
अपने विचार नीचे कमेंट्स बाक्स में दें






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
आदरणीयजी धन्यवाद 🙏