संदेश

शोक संदेश माता सरदारनी बिशन कौर स्वर्गवास : अन्तिम अरदास 30 मई 23 को खैरथल में

चित्र
  शोक संदेश माता सरदारनी बिशन कौर स्वर्गवास : अन्तिम अरदास 30 मई 23 को खैरथल में खैरथल (अलवर)। स्वर्गवासी सरदारनी बिशन कौर उर्फ प्रेम कौर की आत्मामिक शान्ति एवं कल्याणार्थ इनके परिवार जनों द्वारा  निवास स्थान पर रविवार दिनांक 28  मई  2023 को प्रात 10-00 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ किया जायेगा जिसका भोग साहिब मंगलवार 30 मई 2023 को प्रात: 9-00 बजे पड़ेगा, उपरान्त दोपहर 12-00 बजे तक कीर्तन दरबार गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, मखणशाह लबाना, खैरथल में सजाया जाएगा जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी गुरुबाणी शब्द कीर्तन राही स्वर्गवासी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संगत को निहाल करेंगे, उपरान्त अन्तिम अरदास हकनामा एवं गुरु का अटूट लंगर प्रसाद वरतेगा। शोकाकुल समस्त ननगाण परिवार जनों से समूह साध संगत के  चरणों में  विनती की है कि समयानुसार दर्शन देकर कृतार्थ करें।  ज्ञात रहे कि स्वर्गवासी सरदार नवल सिंह ननगाण (कोटकासम वाले) की 92 वर्षीय धर्मपत्नी सरदारनी माता बिशन कौर उर्फ प्रेम कौर सोमवार  22 मई  2023 को अकाल चालाणा कर गई थी, जिनका अन्तिम संस्कार गुरुमर्याद...

महिला पत्रकार के पति दुर्घटना में घायल:हालत नाजुक: आर्थिक मदद की जरूरत...

चित्र
  महिला पत्रकार के पति दुर्घटना में घायल: जयपुर स्थित आदित्य बिड़ला अस्पताल में भर्ती: हालत नाजुक: आर्थिक मदद की जरूरत 🙏🙏 अजमेर। महिला पत्रकार जया हरवानी उर्फ महक देवनानी के पति किशन देवनानी 25 अप्रेल 2023 को चंद्र वरदाई रोड, अजमेर में  सडक दुर्घटना में सिर पर चोट लगने से गम्भीर  रुप से जख्मी हो गये, उन्हें तुरन्त जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय, अजमेर  में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां से उन्हे जयपुर रेफर कर दिया गया, जयपुर में आदित्य बिड़ला अस्पताल उनका इलाज चल रहा है, सिर में चोट लगने से बेहोशी में हैं  हालत चिन्ताजन गम्भीर है।  स्वंय महिला पत्रकार पिछले 8 वर्षो जोधपुर से प्रकाशित पाक्षिक  समाचार पत्र "फास्ट न्यूज एक्सप्रेस" की प्रकाशक, मुद्रक व सम्पादिका हैं। समाचार पत्र को अभी तक सरकार की ओर से विज्ञापन आदि की  कोई सुविधा प्राप्त नहीं है। इनकी एक पांच वर्ष की लडकी है । पति की  दुर्घटना के बाद महिला पत्रकार बहिन को आर्थिक सहयोग की जरूरत है।  परम पूज्यनीय संत सीतल सिंह जी (महूवाले) कहते थे "गरीब का मुख गुरु की गोलक" , इसी प्रकार परम ...

ननगाण परिवार में मातृ शोक: माता बिशन कौर स्वर्गवास : अन्तिम संस्कार कल 23 मई मंगलवार को

चित्र
  ननगाण परिवार में मातृ शोक:  माता बिशन कौर स्वर्गवास :  अन्तिम संस्कार कल 23 मई मंगलवार को   खैरथल (अलवर), स्वर्गवासी सरदार नवल सिंह ननगाण (कोटकासम वाले) की 92 वर्षीय धर्मपत्नी सरदारनी माता बिशन कौर उर्फ प्रेम कौर आज  दिनांक 22-05-2023, सोमवार अकाल चालाणा कर गई। स्वर्गवासी की अंतिम शव यात्रा इनके निवास  जनता कॉलोनी,  खैरथल, जिला अलवर (राज.) से मंगलवार 23-05-2023 को प्रात:  11 बजे खैरथल शमशान घाट के लिये रवाना होगी। 🙏🙏 शोकाकुल: सरदार गुरबक्श सिंह (अजमेर), सरदार त्रिलोक सिंह (अजमेर), सरदार रंगबीर सिंह, सरदार जगदीश सिंह (अजमेर),  सरदार सुरेन्द्र सिंह, सरदार हाकम सिंह, सरदार जसवीर सिंह (सुपुत्र) एवं समस्त ननगाण परिवार । 🙏🙏 सम्पर्क : 9828586544,       9460479459,      9828184407,       96 10131850 🙏🙏🙏 🙏  श्रद्धासुमन: डेरा सन्त भाई हिम्मत सिंह साहब के  गद्दीनशीन महन्त सन्त भाई सुखदेव सिंह जी, गुरुद्वारा श्री गुरु रामदास साहब के प्रबन्धक ...

रागी भाई प्यारा सिंह जी की 33वीं वर्सी शनिवार 27 मई को ....

चित्र
रागी भाई  प्यारा सिंह जी की 33वीं वर्सी शनिवार  27 मई को  अलवर । सचखण्ड वासी रागी भाई प्यारा सिंह जी की सालाना  33वीं वर्सी उनके पैतृक निवास गांव बड़ी जिला अलवर में 25 से 27 मई 2023 को मनाई जाएगी।  गुरुवार 25 मई 2023 को प्राप्त 10-00 बजे श्री अखण्ड पाठ साहब आरम्भ होगा जिसका भोग साहब शनिवार 27 मई 2023 को  प्राप्त 10-30 बजे पड़ेगा, उपरांत  गुरुबाणी कीर्तन दरबार सजाया जायेगा जिससे पंथ के प्रसिद्ध रागी, कथावाचक अपनी मधुर वाणी द्वारा दोपहर 1.30 बजे तक दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संगत को निहाल करेंगे।  कीर्तन दरबार की समाप्ति उपरांत अरदास, हुकमनामा एवं गुरु लंगर अटूट वरतेगा।  रागी भाई प्यारा सिंह जी की धर्म पत्नि माता गोपी देवी,  सुपुत्र सरदार अवतार सिंह, सरदार बहादुर सिंह, सरदार अमरीक सिंह, सरदार अमोलक सिंह, सरदार रघबीर  सिंह सहित  किर्नोंत  परिवार जनों ने समूह साध संगत के चरणों में विनती की है कि समयानुसार दर्शन देकर कृतार्थ करें।  पता: गांव बड़ी, पोस्ट: मातौर, वाया: खेरथल, जिला: अलवर (राजस्थान) सम्पर्क-...

सरदार घनश्याम सिंह दिहोत परिवार का गृह प्रवेश एवं सेवानिवृत्ति समारोह 21 मई को

चित्र
  जिह प्रसादि ग्रिह संगि सुख बसना ॥ आठ पहर सिमरहु तिसु रसना ॥ (अर्थात: जिसकी कृपा से तुम अपने घर में सुखपूर्वक रहते हो, अपनी जिव्हा से आठ पहर उसका सिमरन करो।  श्री गुरुग्रन्थ साहब अंग 269) सरदार घनश्याम सिंह  दिहोत परिवार का  गृह प्रवेश एवं सेवानिवृत्ति समारोह 21 मई को  अजमेर । सरदार घनश्याम सिंह दिहोत राजकीय सेवा से सकुशल सेवानिवृत्ति होने एवं अपने नव निर्मित आवास  "श्री कंवल कला सदन" प्लाट नम्बर 16, ईसाई मोहल्ला, भगवान गंज, अजमेर में  गृह प्रवेश पर  वाहुगुरु का शुकराना करने के लिये रविवार 21 मई 2023  प्रात: 10-00 बजे  श्री सुखमी साहिब का पाठ आरम्भ होगा जिसकी समाप्ति  उपरान्त दोपहर 12-00 बजे तक गुरुबाणी शब्द कीर्तन, अरदास हुकमनामा एवं गुरु का लंगर प्रसाद अटूट वरतेगा।  ज्ञात रहे कि सरदार घनश्याम सिंह दिहोत 30 जून 2022 को अधिशाषी अभियन्ता एवं तकनिकी सहायक पद पर रहते हुए  अधिक्षण अधियन्ता वृत  कार्यालय, चूरू  से 40 वर्ष के सेवा उपरान्त सेवानिवृत्ति हुए थे।   सरदार घनश्याम सिंह दिहोत ने समहू साध संगत के चर...

संत सीतलसिहं जी कोमल शान्त स्वभाव के नाम जपना व जानने वाले परोपकारी संत थे : रागी भाई हरनाम सिंह रसिया

चित्र
"कबीर सेवा कउ दुइ भले एकु संतु इकु रामु ॥" "रामु जु दाता मुकति को संतु जपावै नामु ॥" संत सीतलसिहं जी कोमल शान्त स्वभाव के नाम जपना व जानने वाले परोपकारी संत थे :  रागी भाई हरनाम सिंह  रसिया  अजमेर 11 मई,  ( जी.एस. लबाना)। कोमल शान्त स्वभाव के  सन्त बाबा सीतल सिंह जो हर समय सिमरन में जुडे रहते थे, जिन्होंने बहुत सारे घर बरसाए, उनकी संगत में जो भी आया तर गया, इन्हेंने आप नाम जपा औरों को जपाया। सन्तों का स्वभाव ही लोगों को बचाना तराना है,  सन्त की संगत में पापी भी और जाते हैं, वालमिक डाकू को सन्त मिला था और वो तर गये, अजामल पापी पर भी  सन्त की कृपा हुई, नदी किनारे  एक सन्त ने  पानी से बिच्छु को हाथ से बाहर निकलने लगे, बिच्छु ने डंक मारा सन्त ने हाथ हिलाया तो बिच्छु वापिस पानी में गिर गया, बार बार सन्त बिच्छु को बचाते  पर बिच्छु डंक मारता फिर पानी में गिर जाता, पास खडे शिष्य ने कहा आप इसे बचा रहे है और यह  आपको डंक मार रहा है छोड दो, सन्त ने कहा डंक मारना इसका स्वभाव है और बचाना मेरा स्वभाव है कहते हुए रागी भाई हरनाम सिंह "रसिया" ...

मास्टर जीवन सिंह जी प्रथम सालाना वर्सी 9 मई को

चित्र
मास्टर जीवन सिंह जी  प्रथम सालाना वर्सी 9 मई  को अजमेर । स्वर्गवासी सरदार मास्टर जीवन सिंह गुलवान की प्रथम सालाना वर्सी मंगलवार 9 मई 2023 को इनके निवास स्थान गुलाब शाह का तकिया, तोप दडा, अजमेर में मनाई जाएगी। इस अवसर पर रविवार 7 मई 2023 को प्रात: 11-00 श्री अखण्ड पाठ साहिब आरम्भ करवाया जायेगा जिसका भोग साहिब मंगलवार 9 मई 2023 को प्रात: 11-00 बजे पढेगा, उपरान्त दोपहर 1-30 बजे तक गुरुबाणी कीर्तन दरबार सजाया जायेगा जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी सिंह गुरुबाणी कीर्तन गायन कर स्वर्गवासी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संगत को निहाल करेगे उपरान्त अन्तिम अरदास एवं गुरु का लंगर अटूट बरतेगा।    ज्ञात रहे कि मास्टर सरदार जीवन सिंह जी गत वर्ष  9 जून 2022 को अकाल चालाणा कर गये। मास्टर साहब राजकीय शिक्षा विभाग में  शिक्षक थे, और अपने जीवन काल में  अजमेर लबाना सिख समाज के पंचायत के सचिव रहे, लेकिन इनकी सक्रियता से पंचायत का सारा काम काज स्वम॔ देखते थे, मास्टर सरदार जीवन सिंह संगीत विद्या के जानकर, गुरुबाणी के ज्ञाता थे, मीठी आवाज में  गुरुबाणी कीर्तन भी करत...