सम्पादक गोपाल सिंह लबाना ने खेरथल प्रवास के दौरान श्री झूलेलाल मन्दिर व गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था
सम्पादक गोपाल सिंह लबाना ने खेरथल प्रवास के दौरान श्री झूलेलाल मन्दिर व गुरुद्वारा साहिब में टेका मत्था खेरथल/संवाददाता दैनिक मरु प्रहार/दैनिक राज्यादेश (सिन्धी)के सम्पादक गोपाल सिंह लबाना ने अपने खेरथल प्रवास के दौरान परिवार सहित स्थानीय प्रसिद्ध एवं प्राचीन श्री झूलेलाल मन्दिर और गुरुद्वारा साहिब के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने मन्दिर की प्राचीन महत्ता को नमन करते हुए क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। दर्शनों के उपरान्त सम्पादक लबाना ने वर्तमान प्रमुख सेवादार बाबा शीतलदास साहिब से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। मुलाकात के दौरान उन्होंने मन्दिर की गौरवशाली परम्पराओं और सेवा कार्यों पर चर्चा की। विशेष बात यह थी कि सम्पादक गोपाल सिंह लबाना ने शीतलदास जी से सिन्धी भाषा में बात चीत की और शीतलदास जी ने दैनिक राज्यादेश सिन्धी समाचार पर प्रशंसा जाहिर की। श्री लबाना ने मन्दिर के सेवादारों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान प्रमुख सेवादार बाबा शीतलदास साहिब एक बेहद शान्त, खुशमिजाज और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी हैं। वे अपना जीवन पूर्णतः...